राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा एवं मानव सेवा ट्रस्ट राजस्थान के बीच सोशल इंटर्नशिप हेतु एमओयू संपन्न*
By Goapl Gupta ·
23 May 2026 ·
13 views
*राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा एवं मानव सेवा ट्रस्ट राजस्थान के बीच सोशल इंटर्नशिप हेतु एमओयू संपन्न*
युवाओं को सामाजिक सेवा एवं व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राजकीय महाविद्यालय कोट खावदा एवं मानव सेवा ट्रस्ट राजस्थान के मध्य सोशल इंटर्नशिप कार्यक्रम हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) संपन्न किया गया।
इस एमओयू के अंतर्गत कॉलेज के विद्यार्थियों को मानव सेवा ट्रस्ट राजस्थान द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं बाल कल्याण कार्यक्रमों में इंटर्नशिप का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को समाज सेवा के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा तथा उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होगी।
एमओयू पर प्राचार्य डॉ. शिप्रा वर्मा एवं ट्रस्ट प्रबंध निदेशक कौशल सत्यार्थी द्वारा हस्ताक्षर किए गए।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शिप्रा वर्मा ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों एवं वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ना भी आवश्यक है। मानव सेवा ट्रस्ट राजस्थान के साथ यह सहयोग विद्यार्थियों को समाज सेवा, नेतृत्व क्षमता एवं मानवीय मूल्यों को समझने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा।
कार्यक्रम के दौरान दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भविष्य में संयुक्त रूप से विभिन्न सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमति व्यक्त की।
यह साझेदारी शिक्षा और सामाजिक सेवा के समन्वय का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनेगी। इस अवसर पर डॉ प्रीतम राज, डॉ प्रकाश धवान सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे |