ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पापड़ के हनुमान मंदिर में 108 कुंडीय श्री राम महायुद्ध में बड़ी संख्या में आ रहे हैं संत महंत

By Goapl Gupta · 22 May 2026 · 19 views
पापड़ के हनुमान मंदिर में 108 कुंडीय श्री राम महायुद्ध में बड़ी संख्या में आ रहे हैं संत महंत
जयपुर। अधिक मास के महत्व को सतंजन सार्थक कर रहे हैं इसी के तहत विद्याधर नगर सेक्टर 8 स्थित श्री पापड़ वाले हनुमान जी मंदिर में पिछले 6 दिनों से भगवान श्री कनक बिहारी श्री राम जानकी जी के सहस्त्रनाम की आहुतियां से मंदिर परिसर गुंजायमन हो रहा है। बीते 17 मई से नौ दिवसीय 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ मंदिर महंत महा मंडलेश्वर श्री राम सेवक दास जी महाराज के सानिध्य में चल रहा है जिसकी पूर्णाहुति 25 मई को होगी। इस अवधि में बड़ी संख्या में दूरदराज से अनेक सतंजन एवं मंदिरों के महंत आशीर्वाद एवं आशीर्वचन देने पधार रहे हैं। यज्ञ में पधारने वाले संतों में प्रमुख श्री राम रिछपाल दास जी महाराज त्रिवेणी धाम, श्री जनार्दन दास जी महाराज नारायणपुर धाम, श्री हेमराज दास जी महाराज बालेश्वर डूंगरी एवं श्री प्रहलाद दास जी महाराज कुंडा धाम जिन्होंने यज्ञ की आवश्यकता इसके महत्व एवं पुरातन समय से आ रही हिंदू संस्कृति के बारे में विस्तार से भक्तजनों को प्रवचन करते हुए अपने जीवन में सार्थक रूप से उतारने के लिए कहा। साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय भक्त जनों द्वारा यज्ञ के दर्शन एवं परिक्रमा की जा रही है। इस अवसर पर डॉक्टर पवन कुमार गुप्ता एवं श्री राम महायज्ञ समिति के पदाधिकारियों द्वारा आगंतुक महंत संतों का स्वागत किया तथा संत जनों एवं भक्त जनों को प्रसादी ग्रहण कराई। संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय एवं श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हो रहा है तथा मंदिर परिसर को रिंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube