ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने जालोर–दिल्ली नई रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी*

By Goapl Gupta · 22 May 2026 · 8 views
*केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने जालोर–दिल्ली नई रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी*

*जालोर एवं आसपास के क्षेत्रों को पहली बार दिल्ली और जयपुर से मिला सीधा रेल संपर्क*

उत्तर पश्चिम रेलवे के जालोर रेलवे स्टेशन पर आज माननीय श्री अश्विनी वैष्णव ने गाड़ी संख्या 04875, जालोर–दिल्ली उद्घाटन स्पेशल रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जालौर सांसद श्री लुंबाराम चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जालोर क्षेत्र की जनता को लंबे समय से बेहतर रेल संपर्क की आवश्यकता थी, जिसे आज नई रेल सेवा के माध्यम से पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि यह नई रेल सेवा जालोर एवं आसपास के क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा यात्रियों को बेहतर एवं सुविधाजनक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराएगी। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज़ादी के समय से चली आ रही माँग को पूरा किया गया है यह रेल सेवा जालोर, पाली का देश की राजधानी और राज्य की राजधानी से पहली बार सीधा संपर्क स्थापित हुआ है।

रेल मंत्री ने कहा कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी से स्थानीय व्यापार, पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा विभिन्न शहरों के बीच आवागमन अधिक सरल एवं सुविधाजनक होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राजस्थान में 76,800 करोड़ रुपये से अधिक के रेलवे विकास कार्य प्रगति पर हैं तथा अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत 85 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। जालौर एवं मारवाड़ भीनमाल रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य भी तेजी से प्रगति पर हैं। राजस्थान में चल रहे स्टेशन भुन विकास कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि जयपुर, कोटा, जोधपुर, अजमेर, आबूरोड, पाली मारवाड़ और जैसलमेर स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य स्थानीय कला एवं संस्कृति के अनुरूप किया जा रहा है जिससे यह शहर के पर्यटन स्थल के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं।

राजस्थान में निर्माणाधीन परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि अनेक परियोजनाएं प्रगति पर है जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ग्रेनाइट उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए रेलवे द्वारा गति शक्ति कार्गो टर्मिनल की स्थापना भी कर उद्योग को बढ़ावा दिया जा सकता है। इसके लिए रेलवे हरसंभव सहयोग करने के लिए तैयार है।

उन्होंने बताया कि कोविड काल के बाद राजस्थान के लिए 46 जोड़ी नई ट्रेनों की शुरुआत की गई है, जिनमें वंदे भारत, अमृत भारत एवं विभिन्न एक्सप्रेस रेल सेवाएं शामिल हैं।

कार्यक्रम में माननीय सांसद जालौर श्री लुंबाराम चौधरी में माननीय रेल मंत्री का आभार और धन्यवाद करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में जालोर क्षेत्र की वर्षों पुरानी माँग पूरी हो रही है। राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक श्री जोगेश्वर गर्ग, आहोर विधायक श्री छगन सिंह, सांचौर विधायक श्री जीवाराम चौधरी, उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ, मंडल रेल प्रबंधक जोधपुर श्री अनुराग त्रिपाठी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी, प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नई रेल सेवा के शुभारंभ से जालोर, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा सहित पश्चिम राजस्थान के क्षेत्रों का पहली बार रेल माध्यम से जयपुर एवं दिल्ली से सीधा संपर्क स्थापित हुआ है। यह रेल सेवा अंजार, गांधीधाम, भचाऊ, भीलड़ी, धनेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालौर, मोकलसर, समदड़ी, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर एवं रेवाड़ी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

*कार्यक्रम के उपरान्त माननीय रेल मंत्री ने स्वयं इस नई रेल सेवा में सफर किया। इस दौरान उन्होंने उद्घाटन स्पेशल रेल सेवा के डिब्बों में यात्रा कर रहे हैं यात्रियों से संवाद कर यात्रा अनुभव की जानकारी प्राप्त की । यात्रियों ने नई रेल सेवा प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया।*

*भुज–दिल्ली–भुज प्रतिदिन एक्सप्रेस रेल सेवा का संचालन प्रारंभ*

यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे द्वारा भुज–दिल्ली–भुज प्रतिदिन एक्सप्रेस रेल सेवा (वाया भीलड़ी–जालौर) का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 19403, भुज–दिल्ली प्रतिदिन एक्सप्रेस रेल सेवा दिनांक 23 मई 2026 से भुज से 11:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19404, दिल्ली–भुज प्रतिदिन एक्सप्रेस रेल सेवा दिनांक 24 मई 2026 से दिल्ली से 16:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 19:35 बजे भुज पहुंचेगी।

यह रेल सेवा अंजार, गांधीधाम, भचाऊ, भीलड़ी, धनेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालौर, मोकलसर, समदड़ी, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर एवं रेवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेल सेवा में 01 सेकंड एसी, 03 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 04 द्वितीय साधारण श्रेणी, 01 पावर कार एवं 01 गार्ड डिब्बे सहित कुल 18 एलएचबी कोच लगाए गए हैं।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube