राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीम का थाना के तत्वावधान में चल रहे निशुल्क ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर बस स्टैंड पुलिया के पास नीम का थाना का आज सी बी ई ओ विनोद कुमार शर्मा ने उद्घाटन किया
By Goapl Gupta ·
22 May 2026 ·
11 views
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीम का थाना के तत्वावधान में चल रहे निशुल्क ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर बस स्टैंड पुलिया के पास नीम का थाना का आज सी बी ई ओ विनोद कुमार शर्मा ने उद्घाटन किया ।इस अवसर पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी बाबूलाल गुर्जर भी उपस्थित थे।जल सेवा शिविर दिनांक 20 जून 2026 तक निरंतर चलता रहेगा ।आर ओ का ठंडा पानी जोकि ठंडी केन में रखवाया गया था , पीने वाले पानी पीकर स्काउट की बड़ी प्रशंसा की। इस अवसर पर सुभाष बासरी वाले ,दिलीप कुमार तिवारी , छैल बिहारी जाखड़ ,शशिकांत शर्मा ,राम सिंह ,शंभू दयाल सैनी, इंद्राज सैनी, कैलाश चन्द्र शर्मा,आदि उपस्थित थे ।यह जानकारी जल सेवा प्रभारी बाबूलाल किरोड़ीवाल ने दी।