ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नीमकाथाना पाटन करजों की पहाड़ियों में फिर लगी आग ,वन विभाग ने पाया काबू****

By Goapl Gupta · 22 May 2026 · 10 views
*आज नीमकाथाना पाटन करजों की पहाड़ियों में फिर लगी आग ,वन विभाग ने पाया काबू****
नीमकाथाना पाटन करजों की पहाड़ियों में फिर लगी आग वन विभाग ने पाया काबू , दमकल व्यवस्था पर उठे सवाल ।
गुरुवार को अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई आग की सूचना मिलते ही ग्राम विकास अधिकारी कृष्ण कुमार ,पटवारी हेमराज मीणा और वन विभाग ने दमकल विभाग को सूचना दी गई ।
सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे, तथा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया आग बुझाने के कार्य में ग्रामीणों ने भी अहम सहयोग किया।
प्रकाश जांगिड़, मोहनपुरा निवासी राजेंद्र यादव,मोनू यादव धर्मेंद्र यादव ,सतीश यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम के साथ मिलकर आग बुझाने में सहायता की।
घटना के दौरान एक बार फिर अग्निशमन व्यवस्था सवालों के घेरे में नजर आई।
ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर दमकल गाड़ी के पास पर्याप्त मात्रा में पाइपलाइन नहीं थी, जिससे आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है की पाटन वाटी क्षेत्र में पिछले 1 महीने के भीतर यह आग लगने की दसवीं घटना बताई जा रही है। लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
रिपोर्टर *जनतंत्र की आवाज* राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube