ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

आकाशवाणी उदयपुर द्वारा वॉकाथॉन का विशाल आयोजन

By Goapl Gupta · 20 May 2026 · 57 views
आकाशवाणी उदयपुर द्वारा वॉकाथॉन का विशाल आयोजन


उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। भारत के लोक सेवा प्रसारक आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में कल 19 मई को आकाशवाणी उदयपुर ने एक वाकाथॉन का आयोजन किया। यह वाकाथॉन फतेहसागर ओवरफ्लो पॉइंट से आरंभ होकर यूआईटी सर्किल होते हुए उपकार स्टोर के बगल से होते हुए पंचवटी सर्किल पहुंची। इसके बाद लोक कला मंडल होते हुए मोहता पार्क स्थित आकाशवाणी कार्यालय में संपन्न हुई। उप महानिदेशक (आकाशवाणी और दूरदर्शन) श्री राजेंद्र नाहर ने बताया कि इस 90 वर्ष की यात्रा में आकाशवाणी- स्वतंत्रता आंदोलन ,औद्योगिक क्रांति, हरित क्रांति , श्वेत क्रांति, 1971 की जंग और युद्ध से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण का साक्षी रहा है l इसी समृद्ध विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वर्ष भर कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में विगत 15 मई को एक संगीत संध्या का आयोजन किया गया था और यह वाकाथॉन भी इसी श्रृंखला की एक कड़ी है I श्री नाहर ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि वाकाथॉन में सभी कार्यालय कर्मी और आकाशवाणी उदयपुर से जुड़े सभी समनुदेशिती ने उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया। वाकाथॉन में प्रतिभागी ढोल नगाड़ों के साथ विशेष टी-शर्ट और टोपी लगाए रास्ते भर जोश के साथ आकाशवाणी के ध्येय वाक्य "बहुजन हिताय बहुजन सुखाय "का संदेश दे रहे थे I वाकाथॉन को उप महानिदेशक श्री राजेंद्र नाहर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और सहायक निदेशक निर्मल पुरोहित और कार्यक्रम प्रमुख विनोद शर्मा ने इस वाकाथॉन का नेतृत्व किया।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube