प्रशासन, जलदाय विभाग एवं विद्युत विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बिजली पानी व्यवस्था को दुरुस्त कर आमजन को पहुंचाई जाए राहत।*
By Goapl Gupta ·
19 May 2026 ·
9 views
*प्रशासन, जलदाय विभाग एवं विद्युत विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बिजली पानी व्यवस्था को दुरुस्त कर आमजन को पहुंचाई जाए राहत।*
*एसडीएम मीणा ने संबंधित सीअधिकारियों को बुलाकर दिए प्रभावी मॉनिटरिंग एवं त्वरित समाधान के निर्देश।*
*नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी से नाला सफाई, जलभराव रोकथाम, पेंच वर्क, अतिक्रमण मुक्ति व सेल्फी प्वाइंट निर्माण पर हुई चर्चा।*
लक्ष्मणगढ़। कस्बे में पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था को लेकर आमजन की परेशानियों के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी के शहरी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपखंड अधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति तथा नियमित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करवाने को लेकर प्रशासन को अवगत कराया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि गर्मी के कारण पानी की मांग बढ़ने के साथ-साथ विद्युत भार भी बढ़ रहा है, जिससे आमजन को पेयजल संकट, ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज एवं अनियमित विद्युत आपूर्ति जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों की प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता जताई।
इस दौरान *उपखंड अधिकारी मीणा* ने जनप्रतिनिधियों एवं पार्षदों से वार्डवार समस्याओं की जानकारी ली तथा जलदाय विभाग के अधिकारी मनीष मील एवं विद्युत विभाग के अधिकारी अमित राणा को अपने कक्ष में बुलाकर स्थिति से अवगत कराया। उपखंड अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल आपूर्ति एवं बिजली व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा जहां आवश्यक हो वहां वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर आमजन को राहत प्रदान की जाए।
इसके बाद *नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी* से बरसात से पूर्व कस्बे के नालों की सफाई, जलभराव रोकने हेतु समुचित निकासी व्यवस्था तथा नियमित सफाई व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।
जनप्रतिनिधियों ने कस्बे में अतिक्रमण की समस्या के समाधान एवं सौंदर्यीकरण के तहत सेल्फी प्वाइंट विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा। इस पर ईओ नवनीत कुमावत ने सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए आवश्यक कार्य प्राथमिकता से करवाने का आश्वासन दिया।
जानकारी देते हुए *संदीप नेता* ने बताया कि इस अवसर पर *पूर्व पालिका अध्यक्ष महावीर प्रसाद सैनी, हरिप्रसाद पुजारी, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश पाटोदा, पूर्व जिला मंत्री गोपाल लाटा, निवर्तमान पार्षद पवन वाल्मीकि, सज्जन सैनी, विष्णु खांडल, पार्षद प्रतिनिधि विनोद गढ़वाल, रामावतार चावला, राधेश्याम बारी, रवि पुजारी, पूर्व पार्षद छोटूराम बागोरिया, हर्षनाथ नाहरिया, जांगिड़ समाज अध्यक्ष द्वारका प्रसाद जांगिड़, बगड़िया स्कूल सचिव पवन गोयनका, सदाबहार विकास समिति के कमल व्यास, युवा नेता शशांक जोशी, सर्वोत्तम वेद, शंकर सैनी, पवन बहरीन, श्रवण सैनी, अजय जांगिड़, सुमित मेघवाल, अनूप खुड़ीवाला* सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।