नीमकाथाना में जिला महिला कांग्रेस का केन्द्र सरकार के विरुद्व प्रदर्शन,
By Goapl Gupta ·
19 May 2026 ·
8 views
नीमकाथाना में जिला महिला कांग्रेस का केन्द्र सरकार के विरुद्व प्रदर्शन,
नीमकाथाना- जिला महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मंगलवार को पेट्रोल पम्प के सामने प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने केन्द्र सरकार से नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने हाल ही में एक सप्ताह के भीतर पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के दामों में दो बार वृद्वि किये जाने पर कड़ा विरोध जताया। जिलाध्यक्ष खुशाल चौहान के कहा कि लगातार बढती महंगाई से गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवारों पर आर्थिक बोझ बढता जा रहा है और आमजन का घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। मीना कंवर, माली देवी, मीरा, तनू स्वामी, सुशिला ने अपने विचार रखते हुए कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के बढते दामों के कारण घर चलाना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन के दौरान केन्द्र सरकार से ईंधन पर लगाये गए टेक्स हटाने तथा रसोई में उपयोग होने वाली आवश्यक वस्तुओं के दाम कम करने की मांग की गई। उपस्थित महिलाओं द्वारा निर्णय लिया गया कि महंगाई के विरोध में प्रतिदिन पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत महिलाएं प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर महिलाओं को संसद एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने तथा महंगाई पर नियंत्रण करने, गैस, डीजल एवं पेट्रोल पर टेक्स हटाने तथा आवश्यक वस्तुओं के दाम घटाने की मांग करेंगी। प्रदर्शन में बसंत कुमार यादव जिला अध्यक्ष नीमकाथाना RGPRS कृष्ण कुमार यादव जिला अध्यक्ष शिक्षा प्रकोट, मदन लाल सैनी ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यव बलदेव यादव, मुकेश अग्रवाल व्यापार अध्यक्ष राधेश्याम योगी, शिक्षक राजस्थान लीला राम सैनी, गोपाल सैनी, गुलाब जी यादव, गहलोत गांवड़ी, सुमित्रा कंवर, सीमा कंवर, कौशल्या कंवर, फूली देवी, लक्ष्मी देवी, रितु स्वामी तथा सुशिला देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया तथा केन्द्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
रिपोर्टर :::जनतंत्र की आवाज राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत