जिला स्तरीय कौशल विकास अभिरुचि हस्तकला लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर आज18 मई से मारु स्कूल में प्रारंभ
By Goapl Gupta ·
18 May 2026 ·
9 views
जिला स्तरीय कौशल विकास अभिरुचि हस्तकला लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर आज18 मई से मारु स्कूल में
प्रारंभ
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में जिला स्तरीय कौशल विकास अभिरुचि हस्तकला लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर 18मई से 18 जून तक पीएम श्री राधा कृष्ण मारू राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय टंकी के पास फतेहपुर रोड सीकर में आयोजित किया जा रहा है।
आज दिनेश पुरोहित प्रधानाचार्य पीएम श्री राधा कृष्ण मारू बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सीकर ने शिविर संबंधी विभिन्न जानकारियां प्रदान की।
बसंत कुमार लाटा सी ओ स्काउट सीकर ने विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में दक्ष प्रशिक्षको द्वारा जिसमें 9 वर्ष से अधिक आयु के बालक और बालिकाएं और महिलाएं शिविर में भाग लेकर सिलाई, बुनाई, कढ़ाई ,मेहंदी, ब्यूटीशियन, पेंटिंग ,वाद्य यंत्र बजाना ,संगीत , ताइक्वांडो योगासन, सौंदर्य प्रसाधन, कंप्यूटर,साज-सज्जा, स्केटिंग, प्लास्टर ऑफ पेरिस के खिलौने बनाना, टाई एण्ड डाई, आरी-तारी सहित अनेक
हुनर सिखाए जा रहें हैं
आज 40 से अधिक बालक बालिकाओं ने आवेदन पत्र भरे
प्रवेश चालू है रविवार 19 मई को विद्यालय में पहुंचकर प्रातः 7:00 बजे से 12:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आज इस अवसर बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर,प्रधानाचार्य दिनेश पुरोहित सीमा शर्मा, रंजना शर्मा,निर्मला सुरोलिया, मोहनलाल सुखाड़िया,महेश कुमार भालेदार,अनेक स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।