ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नेशनल वूमेन डांस लीग, सीज़न चतुर्थ,2026 के पोस्टर का विमोचन* -

By Goapl Gupta · 18 May 2026 · 98 views
*नेशनल वूमेन डांस लीग, सीज़न चतुर्थ,2026 के पोस्टर का विमोचन* -- कैलाश चंद्र कौशिक जयपुर!
" अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्राप्त " (महिला एवं बाल विकास को समर्पित संस्था) " *वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया* " द्वारा आयोजित “ *नेशनल वूमेन डांस लीग* *सीज़न चतुर्थ 2026* ” के *पोस्टर का भव्य विमोचन राजस्थान प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ .मंजू बाघमार जी* के करकमलों द्वारा किया गया।
*प्रदेश अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन* ने जानकारी देते हुए बताया कि *संस्था की संस्थापक अध्यक्ष राज कन्या एवं मुख्य राष्ट्रीय अध्यक्ष राजरानी की अनुशंसा* एवं मार्गदर्शन में नारी शक्ति को बढ़ावा देने तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य एवं कुदरती कला को निखार मानव जीवन की उत्कृष्टता से यह विशेष पहल की जा रही है।
यह *प्रतियोगिता का प्रथम चरण आगामी 31 मई 2026 को वर्धमान इंटरनेशनल स्कूल, शिप्रा पथ, मानसरोवर, जयपुर* में *प्लैटिनम ग्रुप के विशेष सहयोग से आयोजित की जाएगी।*
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में छिपी कला, प्रतिभा एवं आत्मविश्वास को राष्ट्रीय मंच प्रदान कर उन्हें नई पहचान दिलाना है। प्रतियोगिता के माध्यम से विभिन्न आयु वर्ग की प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
जहां प्रतिभागियों को उत्कृष्ट मंच, सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं एवं प्रेरणादायी वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश संगठन महामंत्री रागिनी गर्ग द्वारा बताया गया ,कि इस आयोजन में महिला सशक्तिकरण एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
“ नारी शक्ति वंदन सम्मान ” हेतु 25 से 50 वर्ष आयु वर्ग तथा
“ कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान सम्मान ” हेतु 5 से 25 वर्ष आयु वर्ग की प्रतिभागियों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
*प्रतियोगिता में विजेताओं को द्वितीय चरण में आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे*
*प्रथम पुरस्कार : ₹11,000*/-
*द्वितीय पुरस्कार : ₹5,100*/-
*तृतीय पुरस्कार : ₹2,100*/-
इस अवसर पर राष्ट्रीय सलाहकार रीतु जैन एवं पदाधिकारी आदिती जैन ने बताया कि यह आयोजन महिलाओं एवं बच्चों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। संस्था लगातार सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रतिभा विकास से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ .मंजू बाघमार जी (राज.सरकार) ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए ऐसे मंचों की आज समाज में अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि “ नेशनल वूमेन डांस लीग, सीज़न चतुर्थ 2026 ” जैसी प्रतियोगिताएं महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें समाज में नई पहचान दिलाने का कार्य करेंगी। उन्होंने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए " वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया " के पदाधिकारियों एवं सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान कीं। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी डॉ.राजबाला चौधरी,बादशाह सिंह, कैलाश जग्रवाल, संध्या राठौड, रागिनी गर्ग, संगीता गुर्जर भी मौजूद रहे।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube