पुरस्कार पाकर खिले चेहरे**
By Goapl Gupta ·
18 May 2026 ·
10 views
**पुरस्कार पाकर खिले चेहरे**
उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। विद्याभवन गांधी शिक्षा अध्ययन संस्थान ने अपना वार्षिक उत्सव , पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।
प्राचार्य डॉ. भगवती अहीर ने बताया संस्थान में सत्र-पर्यंत विभिन्न तरह की गतिविधियों जैसे- साहित्यिक व सांस्कृतिक गतिविधियाँ, खेलकूद प्रतियोगिता व अन्य महाविद्यालय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी- शिक्षक बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए संस्थान में पारितोषिक वितरण समारोह का
आयोजन किया गया।
डॉ. अहीर ने बताया कि इस वर्ष की आर.ए.एस. परीक्षा के परिणाम में संस्थान में पूर्व में अध्ययनरत रहे तीन विद्यार्थी -शिक्षकों - श्री जितेंद्र डांगी , श्री पदम सिंह एवं श्री दीप सनेही का चयन हुआ है जो संस्थान के लिए बहुत गौरव का विषय हैं। आज उनको सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।
विशिष्ट अतिथि प्रो. दिव्य प्रभा नागर ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्याभवन केवल डिग्री ही नहीं देता वरन सम्पूर्ण जीवन के लिए तैयार करता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्याभवन सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र तायलिया जी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज का सृजनकर्ता हैं। शिक्षकों का दायित्व है कि वो गुदड़ी के लाल को आगे लाकर समाज में अपना विशेष योगदान दें।डॉ. तायलिया ने समय के महत्त्व को समझने का संदेश भी दिया।
विद्या भवन सोसाइटी के मुख्य संचालक श्री राजेंद्र भट्ट ने विद्याभवन के उद्देश्यों को बताते हुए विद्यार्थियों को शिक्षकों की दी सीख को गाँठ बाँधने का संदेश दिया। श्री भट्ट ने कहा कि विद्याभवन हमेशा विद्यार्थियों के साथ खड़ा हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आने वाले भविष्य की शुभकामनाएँ भी दी। शिक्षक अपने बच्चों के गुणों को ओर निखारें।
कार्यक्रम में विद्याभवन सोसाइटी एवं अन्य संस्थाओं से विभिन्न गणमान्य अतिथियों - प्रो. दिव्य प्रभा नागर , प्रो दया दवे , प्रो सुषमा तलेसरा , डॉ. फरजाना, श्रीमती पुष्पा शर्मा व रेवती रमन जी इत्यादि की अपनी उपस्थिति से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन हुआ।
वार्षिक उत्सव के अंतर्गत स्वर्गीय सुशील कुमार कालरा स्मृति छात्रवृत्ति का वितरण किया गया जिसमें आठ विद्यार्थियों शिक्षकों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। ये छात्रवृत्ति विद्यार्थी- शिक्षकों को अध्ययन के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि एवं अध्ययन में सहायता करने के उद्देश्य से प्रदान की जाती है।
आर.ए.एस. में चयनित बी.एड. के पूर्व विद्यार्थी श्री जितेंद्र डांगी ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थी शिक्षकों को निरंतर प्रयासरत बने रहने का तथा सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। जितेंद्र ने कहा की विधाभवन की बी. एड. ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया।
विद्यार्थी-शिक्षकों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए जिनमें नृत्य . गीत , नाटक व कविता आदि ने सभी को मन मोह लिया। विद्यार्थी-शिक्षकों की अपने शिक्षकों के प्रति प्रस्तुत की गई वीडियो प्रस्तुति ने सभी को रोमांचित कर दिया।विद्यार्थियों ने अपने दो वर्षों के अनुभव भी साझा किए।
कार्यक्रम के अंत में संयोजिका श्रीमती शारदा पानेरी ने सभी सम्मानित अतिथियों को उनके अमूल्य समय प्रदान करने तथा सभी का उत्साहवर्धन करने एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।श्रीमती पानेरी ने कार्यक्रम की सफलता का राज संस्थान के टीम वर्क को दिया।