ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

विश्व चैंपियन बनी इनाया, बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान

By Goapl Gupta · 18 May 2026 · 21 views
विश्व चैंपियन बनी इनाया, बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान

जयपुर। 14 वर्षीय प्रतिभाशाली इनाया ख़ान ने अमेरिका में आयोजित प्रतिष्ठित रोबोफेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में शानदार सफलता हासिल कर इतिहास रच दिया। मिशिगन राज्य के साउथफील्ड स्थित लॉरेंस टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रतियोगिता में इनाया ने जूनियर बिल्डिंग ब्रिजेज श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इनाया ख़ान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर घाना का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी टीम का उत्कृष्ट नेतृत्व किया। आत्मविश्वास, प्रतिभा और तकनीकी कौशल के दम पर उनकी टीम ने दुनिया के कई बड़े देशों को पीछे छोड़ते हुए यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इनाया की यह उपलब्धि केवल घाना ही नहीं, बल्कि भारत के लिए भी गर्व का विषय बन गई है। इतनी कम उम्र में विश्व स्तर पर सफलता प्राप्त कर उन्होंने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादे, कठिन परिश्रम और बड़े सपने किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। शकील ख़ान ने बताया कि इनाया ख़ान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत महिला अधिकारिता विभाग एवं बाल विकास विभाग, जयपुर राजस्थान सरकार की ब्रांड एम्बेसेडर भी हैं। उन्होंने कहा कि इनाया की यह जीत देश की बेटियों के लिए प्रेरणा है और यह सफलता उनके आत्मविश्वास, लगन तथा नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। छोटी सी उम्र, बड़े सपने और विश्वस्तरीय जीत इनाया ख़ान आज भारत और घाना, दोनों देशों के लिए सम्मान और नई उम्मीद का प्रतीक बन चुकी हैं।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube