उदयपुर रोल बॉल खिलाड़ियों ने जीते पदक।*
By Goapl Gupta ·
18 May 2026 ·
15 views
*उदयपुर रोल बॉल खिलाड़ियों ने जीते पदक।*
उदयपुर विवेक अग्रवाल। हॉल ही में हुए वेस्ट जॉन नेशनल रोल बॉल प्रतियोगिता में उदयपुर जिले से बी.एस.आर. स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने पदक जीते। एकेडमी के संस्थापक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उदयपुर के बच्चों ने मेहनत करके राजस्थान टीम में अपनी जगह बनाई और पदक हासिल किए। एकेडमी ने 11 राष्ट्रीय खिलाड़ी उदयपुर जिले को दिए।प्रतियोगिता कि जानकारी अनुसार एन आई एस कोच घनश्याम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि वेस्ट जॉन नेशनल मिनी सब जूनियर एवम् सब जूनियर प्रतियोगिता में कृष्णा आसवानी ने स्वर्ण पदक, रयान यादव ने स्वर्ण पदक, रिया आसवानी ने स्वर्ण पदक, ध्रुविका माहेश्वरी ने स्वर्ण पदक।साथ ही वेस्ट जॉन नेशनल जूनियर एवम् सीनियर प्रतियोगिता में राजस्थान टीम कप्तान निर्वान लालवानी ने स्वर्ण पदक, जय सिंह राव ने स्वर्ण पदक, दिलीप कुमार ने स्वर्ण पदक, रिया आसवानी ने स्वर्ण पदक, वंशिका जैन ने स्वर्ण पदक, मोहम्मद अबान ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एवम् इज़हार खान ने अधिक गोल रोक कर बेस्ट गोल कीपर का खिताब जीत कर राजस्थान और उदयपुर जिले का नाम रोशन किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान टीम कप्तान कि अहम भूमिका उदयपुर के निर्वान लालवानी ने निभाई। एकेडमी द्वारा सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। साथ मौजूद संस्थापक भूपेंद्र सिंह, कलीम अंसारी, डी जी सर, मोहित चौधरी, नरेंद्र सिंह, मुकेश दांत्या, वर्षा मैम ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद प्रदान किया।