ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजस्थान में बनेगा ₹10 करोड़ की लागत का अत्याधुनिक छात्रावास*

By Goapl Gupta · 17 May 2026 · 28 views
*राजस्थान में बनेगा ₹10 करोड़ की लागत का अत्याधुनिक छात्रावास*

संवाददाता गौरव पारीक

दूदू भारतीय चुनाव आयोग एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग राजस्थान में कार्यरत EVM Expert एवं तकनीकी अधिकारी श्री बाबूलाल पालीवाल द्वारा दूदू स्थित श्री खिवण जी महाराज पीठ के लिए लगभग ₹10 करोड़ की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक छात्रावास (हॉस्टल) का प्रारूप एवं मॉडल तैयार किया गया है।यह प्रस्तावित हॉस्टल राजस्थान के सबसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवनों में शामिल होगा।श्री पालीवाल ने संस्था को भामाशाह के रूप में ₹51,000 का आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने संस्थान की डिजाइन एवं प्रोजेक्ट सुपरविजन हेतु लगभग ₹20 लाख की अपनी तकनीकी फीस नहीं लेकर भवन को निशुल्क डिजाइन एवं सुपरवाइज करने का सराहनीय योगदान दिया है।दिनांक 18 मई 2026 को दूदू स्थित श्री खिवण जी महाराज पीठ पर मूर्ति अनावरण एवं हॉस्टल भवन की नींव पूजन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम जी मेघवाल होंगे
कमलों द्वारा नींव पूजन संपन्न किया जाएगा।उक्त ऐतिहासिक कार्यक्रम में डॉ. प्रेम कुमार बेरवा, डॉ. कैलाश वर्मा, डॉ. राजकुमार जयपाल, चंद्रकांता मेघवाल, निर्मल कुमार कुमावत, अजय आर्य, इंद्र राज सिंह एवं श्री बाबूलाल पालीवाल मंचासीन रहेंगे कार्यक्रम में प्रदेशभर से लगभग 20,000 श्रद्धालुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है। आगंतुकों के लिए जलपान एवं भोजन की व्यवस्था भामाशाहों के सहयोग से की जाएगी।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube