ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

शॉर्ट सर्किट की वजह से लाखों का नुकसान

By Goapl Gupta · 15 May 2026 · 31 views
शॉर्ट सर्किट की वजह से लाखों का नुकसान



संजय चौहान रूपवास भरतपुर

भरतपुर जिले के रूपवास थाना इलाके के कांधौली गांव में हादसा हो गया। यहां शॉर्ट सर्किट से छप्पर वाले कच्चे मकान में आग लग गई। इसके बाद आग एक के बाद एक 5 और मकानों तक फैल गई। घटना में 16 मवेशियों की जलकर मौत हो गई। एक बाइक और 20 हजार रुपए कैश के साथ घरेलू उपकरण-सामान जल गए।

पटवारी मंगल कुमार ने बताया- घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। लोगों ने घरों से भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित भग्गन के पशुबाड़े में बंधी 4 बकरियां और 3 सूअर मर गए। कपड़े और घर का सामान जल गया। साथ ही 20 हजार रुपए कैश भी जलकर राख हो गया
चारा, सामान, वाहन जले
पीड़ित बहादुर का मकान पूरी तरह से जल गया। उसके 9 सूअर मर गए। घर का सामान और कपड़े जल गए। एक अन्य पीड़ित सौरन के मकान में रखा सारा सामान जल गया। वनय सिंह के घर में में खड़ी एक बाइक जल गई। इसके अलावा 4 क्विंटल चारा और घर का सामान जल गया।

पीड़ित किशन का मकान पूरी तरह से जल गया। यहां भी 4 क्विंटल चारा और घर का सामान जल गया। नत्थी सिंह का घर, सामान और करीब ढाई क्विंटल चारा जल गया।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube