ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

डॉ संदीप गर्ग सम्मानित

By Goapl Gupta · 15 May 2026 · 11 views
डॉ संदीप गर्ग सम्मानित


उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। ट्रेन्ड नर्सेस एसोसिएशन ऑफ इंडिया (TNAI) राजस्थान राज्य शाखा द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2026 कार्यक्रम में मेवाड़ नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप गर्ग को नर्सिंग सेवा, शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया।

यह सम्मान पूर्व मंत्री श्री राजेंद्र राठौड़, मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म, मंत्री डॉ. अरूण चतुर्वेदी, टीएनएआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष एनी कुमारी तथा राजस्थान राज्य अध्यक्ष डॉ. जोगेंद्र शर्मा के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम जयपुर के सीतापुरा स्थित महात्मा गांधी विश्वविद्यालय के आर.एल. स्वर्णकार ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ।

डॉ. संदीप गर्ग को प्राप्त यह सम्मान पूरे मेवाड़ नर्सिंग कॉलेज परिवार के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय है। इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार में हर्ष का वातावरण है तथा विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कॉलेज के निदेशक पंकज कुमार शर्मा एवं दिनेशराज पुरोहित ने डॉ. संदीप गर्ग को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube