ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर कन्वेंशन सेंटर में उदयपुर की प्रतिभाएं दिखाएगी हुनर

By Goapl Gupta · 15 May 2026 · 10 views
श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर कन्वेंशन सेंटर में उदयपुर की प्रतिभाएं दिखाएगी हुनर

उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहे ‘आरोहण’ नेशनल यूथ फेस्टिवल 2026 में इस बार उदयपुर संभाग की प्रतिभाएं राजस्थान का गौरव बढ़ाएंगी। केंद्र सरकार द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कथक आश्रम, उदयपुर की छात्राएं राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनी गई हैं।
इस राष्ट्रीय उत्सव में देश के चारों कोनों-उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम-से चुनी गई कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उदयपुर की इन छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत और कथक व पारंपरिक नृत्यों में अपनी महारत के दम पर इस मंच तक जगह बनाई है। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक उदयपुर ने राजस्थान युवा बोर्ड एवं युवा मामले और खेल विभाग को सहमति पत्र भेजकर टीम की भागीदारी की पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उदयपुर संभाग की इस टीम ने सामूहिक कथक नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था, जिसके आधार पर इनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम में कोच चंद्रकला चौधरी, हीरा लाल चैधरी के साथ शुभांगी जैन, गिनिका सुहालका, प्रियांशी जोशी, सेजल सुहालका और पूजा चौबीसा शामिल हैं। कथक आश्रम की ये बेटियां अब कश्मीर की वादियों में राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और कला का परचम लहराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube