ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

करीरी गांव में आज भव्य शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव

By Goapl Gupta · 15 May 2026 · 23 views
करीरी गांव में आज भव्य शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव

चौमूं। ग्राम करीरी स्थित प्राचीन शनि मंदिर में शनिवार को शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित होगा। कार्यक्रम बड पिपली बालाजी धाम झोटवाड़ा के महंत परमेंद्रनाथ जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगा। वहीं ग्राम मूडरु स्थित जालपाली आश्रम से शत्रुघ्नदास जी महाराज भी कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल होंगे।
मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के व्यवस्थापक संग्राम सिंह करीरी एवं मंदिर पुजारी राजू महाराज ने बताया कि आयोजन का शुभारंभ सुबह 9:15 बजे होगा। इसके अंतर्गत शिखर स्थापना, भजन-कीर्तन एवं विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी एवं रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube