ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

ब्रह्मदेव जागरण मंच का मां बेल्हा देवी धाम में सनातन धर्म संस्कृति का अद्भुत संगम धूमधाम से मनाया गया दुःख दुरिया (दुरदुरिया) अवसान माता की पूजा

By Goapl Gupta · 14 May 2026 · 41 views
ब्रह्मदेव जागरण मंच का मां बेल्हा देवी धाम में सनातन धर्म संस्कृति का अद्भुत संगम
धूमधाम से मनाया गया दुःख दुरिया (दुरदुरिया) अवसान माता की पूजा

सुभाष तिवारी लखनऊ

प्रतापगढ़ । ब्रह्मदेव जागरण मंच के तत्वाधान में सनातन परंपरा और अटूट आस्था के प्रतीक स्वरूप आज मां बेल्हा देवी धाम में पारंपरिक दुरदुरिया अवसान मैया के पूजन का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया । इस अवसर पर ब्रह्मदेव जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सत्येन्द्र नारायण तिवारी की धर्मपत्नी श्रीमती विभा तिवारी पंडित श्रीप्रकाश दुबे जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव जागरण मंच की धर्मपत्नी श्रीमती उर्मिला दुबे व ब्रह्मदेव जागरण मंच महिला शक्ति प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती अनुपम पाण्डेय प्राचार्या ने अवसान मैया का पूजन एक साथ किया । अवसान मइया दुःख दुरिया (दुरदुरिया) की कथा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित सत्येन्द्र नारायण ने कहा कि सनातन धर्म विश्व का सबसे प्राचीन धर्म है यह जीवन जीने की पद्धति , मूल्यों ,कर्तव्यों और प्राकृति के साथ सामंजस्य सीखता है । इस अवसर पर मंजू शुक्ला , अनीता पाण्डेय , साधना मिश्रा, सहित भारी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही ।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube