ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सर्किट हाउस निकास मार्ग पर लगाया केबिन, निगम ने किया जब्त। निगम आयुक्त की अपील, सार्वजनिक स्थलों पर नहीं करे अतिक्रमण।

By Goapl Gupta · 14 May 2026 · 24 views
सर्किट हाउस निकास मार्ग पर लगाया केबिन, निगम ने किया जब्त।
निगम आयुक्त की अपील, सार्वजनिक स्थलों पर नहीं करे अतिक्रमण।

उदयपुर। फतहसागर स्थित सर्किट हाउस के निकाश मार्ग पर असामाजिक तत्वों द्वारा केबिन लगाकर अतिक्रमण कर दिया गया जिसको नगर निगम ने जब्त कर भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी है ।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि कुछ समय पूर्व किसी अतिक्रमि द्वारा सर्किट हाउस के निकास मार्ग वाले स्थान पर केबिन लगाकर कब्जा कर लिया था। सर्किट हाउस शहर में आने वाले विशिष्ट व्यक्तियों के लिए महत्वपूर्ण है, पूरे दिनभर शहरवासियों के साथ साथ पर्यटकों की भरी भीड़ रहती है। यहां पर किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं किया जा सकता है। फिर भी कुछ लोगों ने यहां पर केबिन लगा दिया, संज्ञान में आने पर नगर निगम की टीम द्वारा गुरुवार को कार्रवाई करते हुए केबिन को जब्त कर निगम पहुंचाया गया, साथ ही सख्त संदेश दिया कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह का कोई भी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
निगम आयुक्त की अपील।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि कोई भी व्यक्ति शहर हित में सार्वजनिक स्थानों पर स्थाई या स्थाई किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करें। अतिक्रमण के कारण शहर में यातायात बाधित होता है साथ ही राहगीरों को भी कई तरह से समस्याएं होती है। आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि यदि अपील के बावजूद भी किसी व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किया जाएगा तो निगम द्वारा सख्त एक्शन लिया जाएगा।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube