ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

कब बुलबुल स्काउट गाइड का दीक्षा संस्कार कार्यक्रम संपन्न

By Goapl Gupta · 14 May 2026 · 17 views
कब बुलबुल स्काउट गाइड का दीक्षा संस्कार कार्यक्रम संपन्न

उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर अंबामाता उदयपुर विद्यालय में मंगलवार को कब बुलबुल स्काउट गाइड का दीक्षा संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने जीवन पर्यंत तक प्रतिदिन एक भलाई का कार्य करने की प्रतिज्ञा ली। आयोजन में कुल 85 विद्यार्थियों ने दीक्षा ग्रहण की।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रतिमा शर्मा ने स्काउट गाइड कब बुलबुल को स्कार्फ पहनाकर प्रतिज्ञा दिलाई।
कार्यक्रम के अतिथि ने कब बुलबुल गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को आत्मनिर्भर, निर्भीक और देश प्रेम के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में उप प्राचार्य गजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ अध्यापिका अभिलाषा वर्मा उपस्थित थे।
इस अवसर पर कब- मास्टर, बुलबुल फ्लॉक लीडर, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन ने कब बुलबुल स्काउट गाइड को प्रतिज्ञा दिलाने की रस्म निभाई।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube