अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन , उत्कृष्ट कार्य करने वाली नर्सेज कर्मचारियों का हुआ सम्मान**
By Goapl Gupta ·
12 May 2026 ·
15 views
*अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन , उत्कृष्ट कार्य करने वाली नर्सेज कर्मचारियों का हुआ सम्मान****
पाली जिला मुख्यालय माली समाज भवन पर आज अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस 2026 पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आयोजन में जिले के सभी क्षेत्र की नर्सिंग कर्मचारियों में ने हिस्सा लिया। अपने क्षेत्र में उत्कर्ष और उल्लेखनीय कार्य करने वाले नर्सिंग कर्मचारी और प्रशिक्षण दे रहे नर्सिंग कर्मचारीयों को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया ।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले नर्स को "फ्लोरेंस नाइंटीगेलअवार्ड "प्रदान किया गया। आधुनिक नर्सेज की जनक,जन्मदात्री,फ्लोरेंस नाइंटीगेल के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का माला, साफा, मोमेंटो द्वारा बहुमान भी किया गया। कार्यक्रम में जिला चिकित्सा अधिकारी, विकास मारवाल बांगड़ अस्पताल अधीक्षक कैलाश परिहार, मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य दिलीप सिंह चौहान,पाली पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारीक मौजूद रहे। कार्यक्रम को जिला चिकित्सा प्रभारी और बांगड़ अस्पताल प्रभारी ने भी संबोधित किया।तत्पश्चात सभी नर्सिंग कर्मचारीयों द्वारा कर्तव्य निष्ठा की शपथ ली गई ।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति नर्सिंग कर्मचारी सेवारत नर्सिंग कर्मचारी , मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी सम्मिलित हुई।