ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजकीय महाविद्यालय पाटन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

By Goapl Gupta · 11 May 2026 · 17 views
राजकीय महाविद्यालय पाटन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित


राजकीय महाविद्यालय पाटन में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों एवम् प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य डॉ योगेश कुमार सबल द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के महत्व एवं वर्तमान में विरासत की प्रासंगिकता पर एक उद्बोधन के द्वारा किया गया। इसके पश्चात "राष्ट्रीय स्वाभिमान एकता गौरव की भावना एवं सांस्कृतिक विरासत का संवर्धन" पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक विद्यार्थियों के द्वारा भारत के सांस्कृतिक गौरव के विभिन्न आयामों पर ओजस्वी भाषण दिए गए। भाषण प्रतियोगिता में सहीराम गुर्जर प्रथम, मोनिका यादव द्वितीय एवं नचिता गुर्जर तृतीय स्थान पर रहें। इसी के साथ विद्यार्थियों ने पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम प्रभारी सहायक आचार्य सरोज गुर्जर ने संस्कृति एवं विरासत संरक्षण की आवश्यकता एवं विद्यार्थियों की इसमें भूमिका पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के अंत में सहायक आचार्य रीतू शर्मा के द्वारा सोमनाथ मंदिर के इतिहास एवं भारत के अप्रतिम सांस्कृतिक गौरव के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन सहायक आचार्य सरोज गुर्जर, डॉ. धर्मवीर कुमावत एवं डॉ. सुम्मैया के द्वारा किया गया। मंच संचालन विद्यार्थी राजेश मीणा के द्वारा किया गया।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube