ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

शायराना उदयपुर परिवार का निःशुल्क संगीत समारोह 24 मई रविवार को ऐश्वर्या कॉलेज में* *इराक में भारतीय सांस्कृतिक राजदूत Dr धीरज प्रकाश जोशी होंगे मुख्य अतिथि**

By Goapl Gupta · 10 May 2026 · 20 views
*शायराना उदयपुर परिवार का निःशुल्क संगीत समारोह 24 मई रविवार को ऐश्वर्या कॉलेज में*

*इराक में भारतीय सांस्कृतिक राजदूत Dr धीरज प्रकाश जोशी होंगे मुख्य अतिथि**

*भजन ,मुर्किया ,ग़ज़ल ,लोकगीत फिल्मी गीत वाद्य यंत्रों की रहेगी रोचक भरी धूम धाम से प्रस्तुति*



उदयपुर विवेक अग्रवाल। संगीत,साहित्य की पिछले 15 वर्षों से निःशुल्क सेवा करने वाले शायराना उदयपुर परिवार का संगीत समारोह ऐश्वर्या कॉलेज प्रांगण में ख्यात संगीतकारों और नवोदित कलाकारों के सानिध्य में आयोजित होगा

मुख्य अतिथि ईराक में भारत के सांस्कृतिक राजदूत डॉ धीरज प्रकाश जोशी , विशिष्ट अतिथि देवस्थान विभाग के अतिरिक्त आयुक गीतेशश्री मालवीया, TRI सांख्यिकी निर्देशक सुधीर दवे , शहीद गाथा वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मनोज आंचलिया होंगे ,

इस अवसर पर श्रेष्ठ गायकों , कलाकारों का जूरी द्वारा चयन कर सम्मान भी किया जाएगा

हर बार की तरह डूंगरपुर ,राजसमन्द भीलवाड़ा चित्तौड़ कोटा उदयपुर कांकरोली प्रतापगढ़ खेरवाड़ा अनेक जिलों से कलाकारों के शामिल होने जा रहे है

कार्यक्रम प्रभारी ललित गोयल के अनुसार युवाओं का रुझान शायराना उदयपुर परिवार के संगीत समारोह में बढ़ता जा रहा है पिछली बार गिटार पर हेमराज गंधर्व ने अपनी गायकी से प्रथम स्थान प्राप्त कर युवा समाज का नेतृत्व किया
कार्यक्रम में संगीत के गुनीजनो द्वारा संगीतऔर गायन की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रवेश के लिए निशुल्क पंजीकरण किया जा रहा है प्रातः 10 बजे से प्रवेष दिया जाएगा 10.45 के बाद प्रवेश वर्जित रहेगा , कलाकारों को प्रस्तुतीकरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर अवसर मिलेगा।
अध्यक्षता शिक्षाविद् डॉ सीमा सिंह करेगी और अपनी गायकी का प्रयोगात्मक प्रकटीकरण दिग्गज कलाकार फयाज खान की संगत में करेगी।
कार्यक्रम समन्वयक आभा सिरसा कर के अनुसार आगामी म्यूजिक फेस्टिवल आयोजन के बारे में जानकारी दी जाएगी जिससे युवाओं को संगीत से जुड़ने का मौका मिलेगा।
कार्यक्रम समन्वयक आभा सिरसीकर ने बताया महिला युगल गीतों के लिए लता आशा स्पेशल प्रस्तुति के लिए प्रतियोगिता रखी गई है जिसमें महिला प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा
प्रतियोगिता के अलावा सामान्य जन भी अपनी प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर सकेंगे।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube