ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

विश्व हास्य - योग महासंघ द्वारा विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया गया

By Goapl Gupta · 10 May 2026 · 25 views
"" विश्व हास्य - योग महासंघ द्वारा विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया गया

उदयपुर / इंदौर विवेक अग्रवाल। भारत सरकार द्वारा अधिमान्यता प्राप्त एवं रजिस्टर्ड संस्था - विश्व हास्य - योग महासंघ इंदौर के द्वारा मानव हेतु परम - पिता परमेश्वर के द्वारा प्रदत अत्यंत कल्याणकारी
'' हास्य - योग ""की अमृत - विधा में गहन रुचि रखने वाली तथा अपनी अन्य योग्यताओं में विशेष उपलब्धि प्रदर्शित करने वाली प्रतिभाओं का विश्व हास्य दिवस के अवसर पर "" प्रतिभा सम्मान समारोह "" में महासंघ के पदाधिकारीयों एवं हास्य - योग क्लबो के अध्यक्षों के द्वारा उन्हें आकर्षक मोमेंटो ( Momento ) प्रदान किया जाकर सम्मानित किया गया !
विश्व रिकॉर्ड से सम्मानित हास्य - योग के भीष्म पिता- मह, महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व डिप्टी कमिश्नर श्री ओम प्रकाश गुप्ता इंदौर को गत 25 वर्षों से अधिक समय से सतत रूप से देश और विदेशों में हजारों हास्य योग के कार्यक्रम संपादित करके 20 लाख से अधिक लोगों को लाभान्वित कर विश्व - पटल पर मानव सेवा हेतु पूर्ण रूप से समर्पित एवं निस्वार्थ अतुलनीय सेवा हेतु सम्मानित किया गया !
इसी प्रकार एम.जी.एम. मेडिकल कॉलेज इंदौर के पूर्व डीन एवं सु - प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन एवं महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं एडवाइजर तथा अनेक अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित डॉ डी.के. तनेजा को हास्य - योग में गहन रुचि एवं ऑर्थोपेडिक्स के क्षेत्र में विशेष प्रेरणादायी सेवा प्रदान करने हेतु सम्मानित किया गया !
महासंघ के वरिष्ठ अध्यक्ष तथा सुप्रसिद्ध हृदय - रोग विशेषज्ञ मेदांता हॉस्पिटल इंदौर एवं 20000 से अधिक सदस्यों के इंदौर हार्ट क्लब के संचालक डॉक्टर भारत रावत इंदौर को हास्य - योग में अदम्य रुचि एवं हृदय रोगियों के लिए उल्लेखनीय सेवा समर्पित करने के लिए सम्मानित किया गया !
इसी प्रकार महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं मोटीवेटर तथा पूर्व सुप्रीनटेंडिंग इंजीनियर, एमपीईबी इंदौर को हास्य - योग के आंदोलन में सक्रिय योगदान प्रदान करने हेतु सम्मानित किया गया !
महासंघ के के अध्यक्ष श्री कैलाश खंडेलवाल इंदौर को हास्य - योग में विशेष रुचि एवं गौ - सेवा में प्रेरणादयी योगदान हेतु सम्मानित किया गया !
इसी प्रकार भैया जी हास्य - योग क्लब इंदौर के अध्यक्ष श्री राधा कृष्ण भैया एवं सचिव श्री घनश्याम मित्तल को विश्व हास्य दिवस के सराहनीय श्रेष्ठ संयोजन हेतु
सम्मानित किया गया !
महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष
श्री ओम प्रकाश गुप्ता एवं अध्यक्ष श्री कैलाश खंडेलवाल ने विशेष रूप से सम्मानित होने वाले सभी अतिथियों को बधाई देते हुए यह आशा व्यक्त की कि भविष्य में यंगस्टरस की टीम हास्य - योग के आंदोलन को मानव कल्याण हेतु और ऊंचा ले जाकर नए-नए हास्य - योग क्लब खोलकर और स्थान स्थान पर हास्य - योग के कार्यक्रम "" हास्योत्सव "" आदि आयोजित कर, अधिक से अधिक महिलाओं एवं पुरुषों को तनावों से दूर कर , उनको फिजिकल फिटनेस प्रदान करने एवं उनकी
स्टाइल - अपग्रेड करने में सुदृढ़ता के साथ सुंदर प्रयास करेंगे।
उपरोक्त जानकारी महासंघ के प्रचार समन्वयक अजय गुप्ता ने दी।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube