राजस्थान हरियाणा सीमा पर अवैध खनन से बढ़ता संकट पर्यावरण और जनजीवन प्रभावित****
By Goapl Gupta ·
10 May 2026 ·
23 views
*राजस्थान हरियाणा सीमा पर अवैध खनन से बढ़ता संकट पर्यावरण और जनजीवन प्रभावित****
पाटन निकटवर्ती ग्राम पंचायत स्यालोदड़ा स्थित चिड़ीमार पहाड़ों एवं आसपास के क्षेत्र में अवैध खनन लगातार बढ़ता जा रहा है ।इससे प्राकृतिक संसाधनों का नुकसान होने के साथ-साथ स्थानीय जनजीवन भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है ।
क्षेत्र में क्वार्ट्ज और चेजा पत्थर की अवैध खनन से राजस्व को भारी क्षति पहुंच रही है ।
स्थानीय लोगों का आरोप है खनन सामग्री का सही लेखा जोखा नहीं होने से सरकार को मिलने वाली रॉयल्टी का बड़ा हिस्सा प्रभावित हो रहा है ।
अवैध खनन से उड़ने वाली धूल से लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर हो रहा है ।कई लोग सिलिकोसिस जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ चुके जबकि कई मौत के मुंह में जा चुके।
वन क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध खनन से हरियाली कम हो रही है, जिससे पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ रहा है। स्थानीय किसानों का कहना है कि धूल और प्रदूषण से फसलें और बागवानी भी प्रभावित हो रही है।
जिससे कृषि आधारित आजीविका पर संकट मंडराता जा रहा है। वहीं अवैध खनन से जुड़े आर्थिक नेटवर्क के कारण क्षेत्र में अपराध और भय का माहौल भी बढ़ता जा रहा है ।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र पर्यावरण,स्वास्थ्य और सामाजिक अस्थिरता की गंभीर समस्याओं से ग्रसित रह सकता है।
रिपोर्टर *जनतंत्र की आवाज* राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत