ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु बाडमेर-हरिद्वार-बाडमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन

By Goapl Gupta · 09 May 2026 · 21 views
ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु बाडमेर-हरिद्वार-बाडमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन

रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु बाडमेर-हरिद्वार-बाडमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04811, बाडमेर-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11.05.26 से 16.07.26 तक (20 ट्रिप) बाडमेर से प्रत्येक सोमवार व गुरूवार को 04.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.10 बजे हरिद्वार पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04812, हरिद्वार-बाडमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 12.05.26 से 17.07.26 तक (20 ट्रिप) हरिद्वार से मंगलवार व शुक्रवार को 05.15 बजे रवाना होकर अगले दिन *07.30* बजे बाडमेर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बायतू, बालोतरा, समदडी, दुदाड़ा, लूनी, जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, नागौर, नोखा, बीकानेर, लालगढ, लुनकरनसर, अरजनसर, राजियासर, सूरतगढ, पीलीबंगा, हनुमानगढ, *संगरिया*, मंडी डबवाली, बठिण्डा, धुरी, अम्बाला कैंट व सहारनपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित 18 डिब्बे होगें।

*संशोधन बोल्ड किया गया है*

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube