ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

*सर्व समाज सेवा समिति इंदिरा गांधी नगर जगतपुरा का सतत् परिंडा अभियान* -

By Goapl Gupta · 09 May 2026 · 20 views
*सर्व समाज सेवा समिति इंदिरा गांधी नगर जगतपुरा का सतत् परिंडा अभियान* -- कैलाश चंद्र कौशिक
जयपुर! इंदिरा गाँधी नगर
सर्व समाज सेवा समिति के सदस्यो द्वारा पक्षी परिंडा अभियान 2026, के क्रम में पूर्व में सेक्टर 9, सेक्टर 5, सेक्टर 6 के पश्चात सेक्टर 4, सेक्टर 10 में आज अभियान चलाया गया।
डा.अशोक दुबे ने बताया कि परिंडा अभियान भीषण गर्मी के दौरान बेजुबान पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करने का एक सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय प्रयास है। यह न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है, बल्कि नागरिकों के बीच जीव-दया की भावना को भी जागृत करता है।
यह अभियान समाज के सभी वर्गों को सेवाभाव से जोड़ता है और पक्षियों की रक्षा के माध्यम से जीव-दया और पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करता है।
इस अभियान के अंतर्गत आज शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरा गांधी नगर सेक्टर 4, एवं 220 केवी जी एस एस इंद्रा गांधी नगर पावर हाउस ,कार्यालय राजस्थान राज्य विद्युत वितरण निगम सेक्टर 10 में वृहद स्तर पर परिंडे लगाए गए,पक्षियों के रहने के लिए आवास घर लगाए गए साथ ही दाना, पानी की व्यवस्था की गई। एवं निःशुल्क चिड़ियाघर वितरण किया गया।
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,सेक्टर 4 इंदिरा गांधी नगर, जगतपुरा, जयपुर से डा इन्द्रजीत , नर्सिंग ऑफिसर वीना शर्मा, विनोद कुमार एवं 220 केवी जी एस एस इंद्रा गांधी पावर हाउस से इंद्रपाल मीना XEN ,राजकुमार AEN व तकनीकी स्टाफ से गगन कुमार शर्मा, गोविंद मीणा,अशोक सैनी मलके राम गार्ड आदि तकनीकी स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।
सर्व समाज सेवा समिति से राजेंद्र उपाध्याय , दम्मी लाल जी अवध शर्मा,शिव चरण, कान जी,नरेश शर्मा , नीतेश शर्मा,संदीप बानूड़ा,रामचंद्र सैनी रविन्द्र टांक, दीपक मिश्रा , डा.देवेश, डा.डी के मंगल, हर्षित ,डा.अशोक दुबे उपस्थित रहे।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube