ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

विभिन्न विकास कार्यों के लिए डिप्टी सीएम दिया कुमारी का आभार जताया*

By Goapl Gupta · 07 May 2026 · 28 views
*विभिन्न विकास कार्यों के लिए डिप्टी सीएम दिया कुमारी का आभार जताया*


जयपुर। संयुक्त विकास समिति के शिष्टमंडल ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के कार्यालय पर पीएस हनुमान सिंह शेखावत को भेंट कर क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के लिए ज्ञापन सौंपकर आभार जताया। इस दौरान चर्चा कर क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं हनुमान सिंह ने गंभीरता से चर्चा कर अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश जारी किए। संयुक्त विकास समिति के सह संयोजक मानसिंह शेखावत ने बताया कि शिष्टमंडल में समिति के संयोजक सिंधु वीर नानकराम थावानी, सह संयोजिका भूमि कृपलानी, लीलावती रावलानी, महेंद्र कुमार गुप्ता ने हनुमान सिंह शेखावत को बैनाड़ रोड पर सीतावली फाटक पर किए जा रहे कार्यों के लिए धन्यवाद कहा। साथ ही नाड़ी का फाटक पर आरओबी के बारे में चर्चा कर बताया कि सीवर लाइन बिजली की लाइन एवं पानी की लाइनें बिछी हुई है, उस पर विभागीय कार्यवाही जारी है और शीघ्र ही कार्य शुरू किया जाएगा। साथ ही निम्न बिंदुओ पर चर्चा कर वीकेआई 14 नम्बर रोड से सरना डूंगर औद्योगिक क्षेत्र के लिए रोड को नियमानुसार चौड़ा कर बैनाड़ फाटक पर आरओबी बने, कमानी चौराहे से खोरा बिसल बैनाड़ रोड को सौ फूटा रोड करने के साथ ही विभिन्न कॉलोनीयो को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों जैसे बिनजारी मार्ग नाड़ी का फाटक के सामने श्याम नगर को जोड़ने वाली सड़क नाड़ी का फाटक पेट्रोल पम्प के पास सड़क श्याम नगर पवनपुरी रोड कौशिक सर्कल रोड निवारू पुलिया से बड़ के पेड़ से पवनपुरी को जोड़ने वाली सड़कों को नियमानुसार विकसित कर अतिक्रमण मुक्त किया जाए, निर्मल विहार मोक्ष धाम के जीर्णोद्धार, नांगल 80 फीट रोड पर जगदम्बा स्कूल के सामने 11 हजार केवी ट्रांसफार्मर को रोड से हटाकर अंडर ग्राउंड करने, सोसाइटियों द्वारा विकसित कॉलोनियों को जेडीए द्वारा रियायती दरों पर अनुमोदित कर पट्टे देने के लिए शिविर लगाया जाए, दादी का फाटक 200 फीट बाईपास सर्कल को राणा सांगा सर्कल नामकरण, पवनपुरी सर्कल को वीर दुर्गादास राठौड़ सर्कल नामकरण करने, श्याम नगर निर्मल विहार एवं पवनपुरी पानी की टंकियों से जनहित के लिए सार्वजनिक स्थलों पर सरकारी नल लगवाने, मुरलीपुरा चौराहा सीकर रोड एक नंबर पर ओवर ब्रिज या अंडरपास बनवाने, बैनाड़ स्टेशन का प्रवेश द्वार दोनों तरफ खोलने, बैनाड़ रोड पर पुलिस थाना स्थापित होने, बोहराजी की बावड़ी में सरकारी अस्पताल व सामुदायिक केंद्र के साथ पार्क एवं वॉक वे विकसित हो, वीर हनुमानजी समोद रोपवे शीघ्र चालू करने, विद्याधर नगर जोन में वृद्ध आश्रम एवं अस्पताल संचालित करने के लिए सरकारी भूमि उपलब्ध कराने, सनातन धर्म के प्रमुख त्योहारों के लिए सम्माननीय मठाधीश, धर्म गुरुओ ज्योतिषाचार्यों की मंथन सभा अयोध्या धाम में आयोजित कर एकराय से निर्णय लेकर समस्त भारत में समान पंचांग प्रकाशित करने, गौमाता के संवर्धन संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाने के साथ ही राष्ट्र माता घोषित करने राजस्थान सिंधी अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए समिति ने आशा और विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि समिति की विभिन्न पुरानी मांगों पर कार्य प्रगति पर है। उसी विकास की बहती गंगा में दिया कुमारी क्षेत्र के विकास में जनहित के लिए सार्वजनिक कार्य शीघ्र करवाएंगी।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube