रवींद्रनाथ टैगोर जयंती समारोह में “पोस्टमास्टर” कहानी के नाट्य मंचन एवं “सुकून” नाटक ने बांधा समां*
By Goapl Gupta ·
07 May 2026 ·
51 views
*रवींद्रनाथ टैगोर जयंती समारोह में “पोस्टमास्टर” कहानी के नाट्य मंचन एवं “सुकून” नाटक ने बांधा समां*
*चौमूं*। *श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान, चौमूं* (जयपुर) के तत्वावधान में *महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय,राधास्वामी बाग चौमूं* में *गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर* की 165वीं जयंती साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साहित्य, रंगमंच और मानवीय संवेदनाओं से जोड़ने का प्रेरणादायी प्रयास किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की विश्व प्रसिद्ध कहानी “पोस्टमास्टर” का प्रभावशाली नाट्य मंचन रहा। *संस्थान अध्यक्ष, रंगमंच कलाकार एवं एम.ए. नाट्यकला गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोगण* द्वारा प्रस्तुत मंचन ने विद्यार्थियों और उपस्थित जनों को भावुक कर दिया। कहानी में रतन और पोस्टमास्टर के बीच मानवीय संवेदनाओं, अकेलेपन और आत्मीय संबंधों को अत्यंत मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने प्रस्तुति को बड़े ध्यान और भावनात्मक जुड़ाव के साथ देखा।
इस अवसर पर *सुनील सोगण* ने विद्यार्थियों को रंगमंच की बारीकियों, अभिनय कला, संवाद अभिव्यक्ति तथा साहित्य और नाटक के महत्व की जानकारी दी। साथ ही रंगमंच से जुड़ी विभिन्न अभ्यास गतिविधियाँ भी करवाई गईं। इसके पश्चात सुनील सोगण द्वारा “सुकून” एकल नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसमें मानवता, भाईचारे और जीवन में सच्चे सुकून का संदेश दिया गया। “पोस्टमास्टर” कहानी और “सुकून” नाटक के सुनील सोगण के एकल मंचन ने सभी को गहराई से प्रभावित कर सोचने पर मजबूर कर दिया। नाटक को विद्यार्थियों एवं उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।
विद्यालय की *प्रधानाचार्य श्रीमती सुचिता कुमारी* एवं *उपप्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार सेठी* ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर पुस्तकालय अध्यक्ष *ओपी. सेठी* भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लल्लू राम जाट, संतोष सैनी, भावना सोनी, मनोज कुमार, सविता शर्मा, लता वर्मा, सुमन सैनी, राजेश कुमार नागर, मूल चंद रैगर, सुनीता शर्मा, दिनेश कुमार मुंडोतिया, रीमा टांक, दीपिका वर्मा, सोनिया मारवाल, उमेश कुमावत, ईश्वर लाल, मंजु कुमारी एवं नीरू शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
अंत में संस्था परिवार की ओर से सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया।