पिहोवा नगरपालिका में अग्निशमन विभाग की 27 वें दिन एवं नगर पालिका की 7 वें दिन में राज्यव्यापी हड़ताल
By Goapl Gupta ·
07 May 2026 ·
231 views
आज पिहोवा नगरपालिका में अग्निशमन विभाग की 27 वें दिन एवं नगर पालिका की 7 वें दिन में राज्यव्यापी हड़ताल आज प्रवेश कर गई है ।कर्मचारियों की चल रही हड़ताल को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ पिहोवा ब्लॉक के प्रधान बलवान मोर , ब्लॉक सचिन गुरचरण संधु, पूर्व प्रधान दर्शन सिंह ने संयुक्त रुप से कर्मचारियों की संबोधित हुए कहा कि हरियाणा सरकार का अड़ियल रवैए के कारण कर्मचारियों को हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ा । हरियाणा सरकार को संगठन से बातचीत करके कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान करना चाहिए। यदि समाधान नहीं किया तो हड़ताल को अनिश्चित काल करने पर मजबूर होकर कर्मचारियों को सड़कों पर उतरने पर मजबूर होना पड़ेगा सरकार से मांग की कि अग्निशमन विभाग के जो दो कर्मचारी शहीद हुए हैं, उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाए तथा उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।
उन्होंने आगे कहा कि 31 दिसंबर को माननीय हाई कोर्ट द्वारा कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर दिए गए फैसले को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए। इसके साथ ही ड्यूटी पर तैनात दरोगों को मोटरसाइकिल के पेट्रोल का खर्च दिया जाए। समान काम के लिए समान वेतन लागू करने, कर्मचारियों को उचित सुरक्षा प्रदान करने, डोर टू डोर , डिपर चालक आदि ठेकेदार कर्मचारियों को विभाग के पे रोल पर करने , ठेकेदार कर्मचारियों को तीन महीने से सैलरी नहीं मिली उनको जल्दी सैलरी देने सहित अन्य मांगों को भी जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की। कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ।
इस अवसर पर पेहोवा ब्लॉक सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से ब्लॉक प्रधान बलवान मोर एवं ब्लॉक सचिव गुरचरण संधू, पब्लिक हैल्थ से अमरीक सिंह ने भी हड़ताल को अपना समर्थन दिया ।
मौके पर अग्निशमन विभाग से बलवान व नेकी तथा नगर पालिका से सुनील, दर्शन, मुकेश, रानी, पूजा, ऊषा, कमलेश, बलजीत, रवि, सचिन, पब्लिक हेल्थ से अमरीक सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।