*नगर पालिका नीमकाथाना द्वारा नगर स्वच्छता अभियान चलाया गया****
By Goapl Gupta ·
07 May 2026 ·
41 views
*नगर पालिका नीमकाथाना द्वारा नगर स्वच्छता अभियान चलाया गया****
नगर पालिका नीमकाथाना द्वारा नगर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
जिसके तहत संपूर्ण नीम का थाना के सभी वार्डों में संपूर्ण सफाई अभियान आरंभ किया।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रणजीत सिंह इस अभियान की मॉनीटरिंग कर रहे हैं और नगर पालिका नीमकाथाना द्वारा आमजन से सहयोग की अपेक्षा की है। इससे संपूर्ण नीम का थाना स्वच्छ रहेगा।
गौरतलब है कि नीम का थाना नगर पालिका में नए गांव जुड़े आगवाड़ी और हीरानगर में भी साफ सफाई अभियान आरंभ हुआ।
सफाई कर्मचारी इस कार्य को रात दिन कर रहे हैं यह कार्य बहुत ही प्रशंसनीय है। जिससे शहर में सफाई भी रहेगी और आमजन को परेशानी नहीं होगी मलेरिया डेंगू के मच्छर नहीं पनपेंगे ।
रिपोर्टर *::जनतंत्र की आवाज* राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत