कुशलगढ में धर्म परिवर्तन मामले में सांसद डॉ रावत सख्त, एसपी को पत्र लिखकर कडी कार्रवाई करने को कहा -कुशलगढ के कलिंजरा में हाल में हुआ था बडा विवाद -सांसद ने कहा-धर्मान्तरण में पूरा गिरोह लगा हुआ है
By Goapl Gupta ·
07 May 2026 ·
19 views
कुशलगढ में धर्म परिवर्तन मामले में सांसद डॉ रावत सख्त, एसपी को पत्र लिखकर कडी कार्रवाई करने को कहा
-कुशलगढ के कलिंजरा में हाल में हुआ था बडा विवाद
-सांसद ने कहा-धर्मान्तरण में पूरा गिरोह लगा हुआ है
उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने कुशलगढ़ (बांसवाड़ा) के कलिंजरा गांव में हो रहे विधिविरुद्ध धर्म परिवर्तन पर सख्त कानूनी कार्यवाही करने को लेकर बांसवाडा एसपी को पत्र लिखा है।
डॉ रावत ने पत्र में लिखा कि उनकी जानकारी में लाया गया है कि बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ के कलिंजरा गांव में अवैध रूप से लोगों को धर्म परिवर्तन करने का बड़ा गिरोह कार्यरत है। यहां स्थित नवज्योति पब्लिक स्कूल का संचालक अनिल रावत एवं उनका पुत्र मुकेश रावत (सरकारी अध्यापक) क्षेत्र में बड़े पैमाने पर लोगों का अवैध तरीके से धर्म परिवर्तन का कार्य कर रहे है। विगत दिनों स्थानीय लोगों द्वारा उक्त अवैध गतिविधियों का विरोध करने पर इन गिरोह के सदस्यों द्वारा स्थानीय लोगों से मारपीट भी की गई है। जानकारी अनुसार उक्त विद्यालय परिसर इस प्रकार की गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है। उक्त प्रवृत्ति अन्ततः अलगाव, कानून व्यवस्था भंग करने एवं क्षेत्र में विकास की प्रक्रिया को बाधित करने के लिए होती रही है।
सांसद डॉ रावत ने इस प्रकरण में राजस्थान विधि विरूद्ध धर्म-संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2025 अन्तर्गत अवैध धर्मान्तरण में शामिल सभी लोगों एवं इनके सहयोगियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए कठोर कानूनी कार्यवाही करने को कहा है। सांसद डॉ रावत ने बताया कि धर्मान्तरण में पूरा गिरोह संलिप्त है जिनके बारे में पुलिस की गोपनीय शाखा के माध्यम से भी जानकारी जुटानी चाहिए और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।