ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

भारतीय लोक कला मण्डल प्रस्तुति परक नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला प्रारम्भ हुई

By Goapl Gupta · 07 May 2026 · 23 views
भारतीय लोक कला मण्डल
प्रस्तुति परक नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला प्रारम्भ हुई

उदयपुर विवेक अग्रवाल। भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर में 40 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला प्रारम्भ हुई।
भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर के निदेशक डाॅ. लईक हुसैन ने बताया कि भारतीय लोक कला मण्डल उदयपुर द्वारा अपनी स्थापना से ही कला के संवर्धन, विकास एवं उसके प्रचार-प्रसार का कार्य किया जा रहा है। और इसी क्रम में संस्था द्वारा आमजन को कला से जोड़ने के उद्धेश्य से प्रति वर्ष कला के विविध विषयों के प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है और इसी क्रम में संस्था द्वारा आयोजित की जा रही 40 दिवसीय की प्रस्तुति परक नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला 06 मई से प्रारम्भ हुई। 14 जून 2026 तक चलने वाली इस प्रस्तुति परक नाट्य कार्याशाला में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली से स्नातक वरिष्ट नाट्य निर्देशक द्वारा प्रतिभागियों को अभिनय कौशल के विविध आयामों का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिनमें व्यक्तित्व विकास, वोईस एवं स्पीच, माईम एवं मूवमेंट, इम्प्रोवाजेशन, अभिनय, प्रस्तुति प्रक्रिया आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला में 14 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों को सायं 06 बजे से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। अंतिम अवसर के रूप में इच्छुक प्रतिभागी कार्यालय समय में 08 मई 2026 तक आकर भी अपना पंजीयन करा सकते है।
उन्होंने बताया कि संस्था में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 15 मई 2026 से किया जा रहा है। जिसमें 08 वर्ष से अधिक सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों को लोक नृत्य, लोक एवं संगीत, लोक वाद्य एवं पुतली कला का प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रातः 09 बजे से 11 बजे तथा संगीत का प्रशिक्षण अपरान्ह 03 से 05 बजे के मध्य प्रदान किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी कार्यालय समय में 15 मई 2026 तक आकर अपना पंजीयन करा सकते है।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube