ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

जिला: हनुमानगढ़ शहर/गांव: धोलीपाल Pulkit college for higher education के पारस माली ने जयपुर बाल महोत्सव में किया प्रतिनिधित्व

By Goapl Gupta · 07 May 2026 · 185 views
जिला: हनुमानगढ़ शहर/गांव: धोलीपाल
Pulkit college for higher education के पारस माली ने जयपुर बाल महोत्सव में किया प्रतिनिधित्व

जिला: _हनुमानगढ़ शहर स्थित पुलकित कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन के विद्यार्थी पारस माली
ने जयपुर में आयोजित जयपुर बाल महोत्सव 2026 में भाग लेकर अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया। 4 से 6 मई तक चले इस तीन दिवसीय महोत्सव में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए बच्चों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और स्थानीय पहचान को मंच पर प्रस्तुत किया।

सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला में आयोजित इस महोत्सव में प्रतिभागियों ने अपने-अपने जिलों की कला, संस्कृति, परंपरा, स्थानीय पर्यटन और जीवनशैली को झांकियों, स्टॉल और लाइव प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया। इस दौरान बच्चों को अपने क्षेत्र को नए नजरिए से समझने और उसे प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

प्रतिभागी पारस माली
ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस मंच ने उन्हें अपने जिले की विशेषताओं को पहचानने और उसे रचनात्मक रूप में प्रस्तुत करने की प्रेरणा दी पुलकित कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन के लिए यह गर्व का विषय है कि उनके छात्र ने राज्य स्तरीय मंच पर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राजस्थान के माननीय शिक्षा मंत्री और जल मंत्री ने भी मुलाकात की और बच्चों से सीधा संवाद भी किया।

महोत्सव के अंत में हरियाणा के प्रदेश प्रभारी सतीश जी पूनिया ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए, जिससे बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में स्थानीय पहचान, नवाचार सोच और उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देना था।

डिजिटल बाल मेला की संस्थापक जान्हवी शर्मा के अनुसार, यह मंच बच्चों को अपने परिवेश को समझते हुए उसे नए आयाम देने का अवसर प्रदान करता है, जिससे वे भविष्य में अपने क्षेत्र और समाज के लिए सकारात्मक योगदान दे सकें।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube