ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

मदर्स डे पर मातृ शक्ति के लिए दो दिवसीय नि:शुल्क फिजियोथेरेपी शिविर 9 व 10 मई को

By Goapl Gupta · 07 May 2026 · 24 views
मदर्स डे पर मातृ शक्ति के लिए दो दिवसीय नि:शुल्क फिजियोथेरेपी शिविर 9 व 10 मई को
- शिविर में आधुनिक ‘क्यूरा टेक्नोलॉजी’ का उपयोग किया जाएगा : फिजियो मनीष व योगिता कपूर
श्रीगंगानगर, 7 मई 2026: मदर्स डे के उपलक्ष्य में मातृ शक्ति के उत्तम स्वास्थ्य की भावना से नि:शुल्क दो दिवसीय फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया गया है। फिजियो मनीष कपूर तथा हेल्थ क्लब संचालिका योगिता कपूर के संयुक्त तत्वावधान में 9 व 10 मई को प्रात: 10 बजे से सांय 7 बजे तक हनुमानगढ़ रोड नागौरी कॉलोनी स्थित फिजियो मनीष केंद्र पर आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सायटिका और सर्वाइकल के दर्द से राहत दिलाकर दर्द-मुक्त जीवन प्रदान करना है।
योगिता कपूर ने बताया कि इस शिविर में महिलाओं की निजता तथा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है, जिसके अंतर्गत एक ‘लेडीज ओनली’ सेंटर होने के नाते शिविर के दौरान सभी चेकअप तथा उपचार केवल महिला स्टाफ द्वारा ही संपन्न किए जाएंगे, ताकि महिलाएं बिना किसी संकोच के सुरक्षित व सहज वातावरण में अपना इलाज करवा सकें।
फिजियो मनीष कपूर ने शिविर की विशेषता बताते हुए कहा कि इसमें आधुनिक ‘क्यूरा टेक्नोलॉजी’ का उपयोग किया जाएगा, जो दर्द के मूल कारण पर काम कर तुरंत राहत प्रदान करने के साथ-साथ समस्या के दोबारा होने की संभावना को भी समाप्त करती है।
बेहतर व्यवस्था तथा व्यक्तिगत ध्यान सुनिश्चित करने के लिए शिविर में प्रवेश केवल पूर्व अपॉइंटमेंट के आधार पर ही दिया जाएगा। इच्छुक महिलाएं व उनके परिजन मोबाइल नंबर 9306348835 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। ‘माँ की सेहत सबसे पहले’ के संदेश के साथ यह कैंप महिलाओं को दर्द से आजादी का उपहार देने की एक अनूठी पहल है। मातृशक्ति से इस शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया है।
संलग्न :- फोटो
सादर प्रकाशनार्थ

फिजियो मनीष कपूर
23 नागौरी कॉलोनी, श्रीगंगानगर
मो.नं. 93063-48835

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube