ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य” अभियान के तहत राजसमंद में व्यापक विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

By Goapl Gupta · 06 May 2026 · 17 views
“सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य” अभियान के तहत राजसमंद में व्यापक विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

राजसमंद / पुष्पा सोनी

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित नालसा जागृति स्कीम, 2025 के अंतर्गत “सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य” थीम पर बुधवार को राजसमंद जिले भर में व्यापक स्तर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह अभियान राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार संचालित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपराधों से संरक्षण, उनके अधिकारों तथा उपलब्ध विधिक सहायता तंत्र के प्रति जागरूक करना रहा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद की अध्यक्ष श्रीमती अल्का शर्मा (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के निर्देशन में तथा तालुका विधिक सेवा समिति, भीम के तत्वावधान में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बलि जस्साखेड़ा में आयोजित शिविर में 255 से अधिक विद्यार्थियों को स्वास्थ्य का अधिकार, NALSA HWC योजना 2025, जागृति स्कीम 2025, NALSA SPRUHA योजना 2025, महिला अधिकार, शिक्षा का अधिकार, वरिष्ठ नागरिक अधिकार तथा निःशुल्क विधिक सहायता सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान विद्यार्थियों को जागरूकता पैंफलेट भी वितरित किए गए।

इसके पश्चात जस्साखेड़ा चौराहा, टैक्सी स्टैंड एवं बड़ाया कुड़ा में भी जागरूकता शिविर आयोजित कर आमजन को महिला एवं बाल संरक्षण कानून, लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर योजना तथा अन्य विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। इन शिविरों में 290 से अधिक आमजन की सहभागिता रही, जिन्हें निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में पैरालीगल वॉलंटियर (PLV) पुष्पा सोनी की सक्रिय भूमिका रही, जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँचकर आमजन एवं विद्यार्थियों को सरल एवं सहज भाषा में विधिक जानकारी प्रदान की। ऐसे जागरूकता अभियानों के माध्यम से विशेषकर बच्चों एवं महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाकर अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube