ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर में फायर सेफ्टी वीक का भव्य शुभारंभ- सुरक्षा मानकों के प्रति सजगता पर विशेष बल महाराणा भूपाल अधीक्षक डॉ. आर.एल. सुमन ने दिलाई अग्नि सुरक्षा शपथ

By Goapl Gupta · 05 May 2026 · 16 views
आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर में फायर सेफ्टी वीक का भव्य शुभारंभ- सुरक्षा मानकों के प्रति सजगता पर विशेष बल
महाराणा भूपाल अधीक्षक डॉ. आर.एल. सुमन ने दिलाई अग्नि सुरक्षा शपथ
4 से 10 मई तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान फायर एंड रेस्क्यू डिपार्टमेंट उदयपुर के विशेषज्ञ श्री नवदीप बग्गा ने दी ट्रेनिंग

उदयपुर विवेक अग्रवाल। भारत सरकार एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों की अनुपालना में सोमवार को रवींद्रनाथ टैगोर (आरएनटी) मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध महाराणा भूपाल (एमबी) राजकीय चिकित्सालय में फायर सेफ्टी वीक 2026 का औपचारिक शुभारंभ हुआ। एनेस्थीसिया सेमिनार हॉल में आयोजित इस प्रशिक्षण सत्र में चिकित्सालय के अधिकारियों, चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आपदा प्रबंधन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियन्त्रक डॉ. राहुल जैन ने अग्नि सुरक्षा को संस्थान की कार्यप्रणाली का अनिवार्य हिस्सा बताते हुए कहाकि चिकित्सा संस्थानों में अग्नि सुरक्षा केवल एक वैधानिक आवश्यकता नहीं, बल्कि मरीजों के प्रति हमारी जवाबदेही का मूल आधार है। हमारा उद्देश्य जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाना है। इस सुरक्षा सप्ताह के माध्यम से हम हर विभाग के अंतिम कर्मचारी तक यह संदेश पहुँचाना चाहते हैं कि वे आग जैसी आपदा के समय डरे नहीं, बल्कि प्रशिक्षित होकर उसका मुकाबला करें। समय-समय पर ऑडिट और इस तरह के प्रशिक्षण सत्र हमारी आपदा प्रबंधन तैयारियों को निरंतर अपडेट रखते हैं।
एमबी चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. आर.एल. सुमन ने हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स को संबोधित करते हुए कहा कि अस्पताल जैसे अति संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा मानकों का पालन प्रत्येक कर्मचारी का प्रथम दायित्व है। आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया ही किसी बड़ी दुर्घटना को टालने में सक्षम होती है। आज दिलाई गई अग्नि सुरक्षा शपथ केवल शब्द नहीं, बल्कि प्रत्येक मरीज की सुरक्षा का हमारा संकल्प है। प्रशिक्षण में सीखी गई बारीकियों को धरातल पर उतारना ही इस सप्ताह की सार्थकता होगी।
कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक, उदयपुर फायर एंड रेस्क्यू डिपार्टमेंट के नवदीप बग्गा ने फायर एक्सटिंग्विशर के प्रभावी उपयोग और सुरक्षित निकासी प्रक्रियाओं का व्यावहारिक ज्ञान साझा किया। कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन निश्चेतना विभाग के आचार्य एवं नोडल अधिकारी डॉ. रविंद्र गहलोत द्वारा किया गया।
उल्लेखनीय है कि 4 मई से 10 मई तक चलने वाले इस फायर सेफ्टी वीक के दौरान अस्पताल के विभिन्न ब्लॉकों में निरंतर मॉक ड्रिल और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube