ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

वर्ल्ड लाफ्टर डे पर सहेलियों की बाड़ी ठहाकों से गूंजी श्री गुरु डॉ प्रदीप कुमावत ने उदयपुर को हंसाया, झुमाया और मेवाड़ी गीतों पर नचाया

By Goapl Gupta · 04 May 2026 · 13 views
वर्ल्ड लाफ्टर डे पर सहेलियों की बाड़ी ठहाकों से गूंजी
श्री गुरु डॉ प्रदीप कुमावत ने उदयपुर को हंसाया, झुमाया और मेवाड़ी गीतों पर नचाया

उदयपुर विवेक अग्रवाल । विश्व हास्य योग दिवस (वर्ल्ड लाफ् टर डे) के अवसर पर रविवार सुबह सहेलियों की बाड़ी ठहाकों, संगीत और उल्लास से सराबोर हो उठी जब विश्व रिकॉर्डधारी हास्य योग विशेषज्ञ श्री गुरु डॉ. प्रदीप कुमावत ने अपने अनूठे अंदाज में उदयपुरवासियों को हंसाया, झुमाया और नृत्य करने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में सहेलियों की बाड़ी खचाखच भरी रही और करीब सवा घंटे तक हजारों लोगों ने हास्य योग, मेवाड़ी गीतों और संगीतमय प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद उठाया।
कार्यक्रम की शुरुआत “लाफिंग बुद्धा चालीसा” के साथ हुई, जिसमें उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से नृत्य कर उत्साहपूर्ण वातावरण बना दिया। इसके बाद श्री गुरु डॉ. प्रदीप कुमावत ने अपने विशेष हास्य योग प्रयोगों की श्रृंखला प्रस्तुत की। उन्होंने “हनीबी लाफ्टर”, “ट्रम्प लाफ्टर”, “लस्सी लाफ्टर”, “मिल्कशेक लाफ्टर”, “मोटरसाइकिल लाफ्टर”, “ड्राफ्ट कार लाफ्टर” तथा जीवन की विचित्र परिस्थितियों से जुड़े अनेक हास्य प्रयोगों के माध्यम से लोगों को लगातार ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।
विशेष बात यह रही कि हर चार लाफ्टर प्रयोगों के बाद मेवाड़ी गीतों पर सामूहिक नृत्य हुआ। श्री गुरु डॉ प्रदीप कुमावत द्वारा स्वयं रचित मेवाड़ी गीतों पर लोग झूमते और नाचते नजर आए। पूरा परिसर उत्सव और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा भी पूरे समय कार्यक्रम में मौजूद रहे और स्वयं हास्य योग तथा नृत्य में सहभागी बनकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हास्य योग आज के तनावपूर्ण जीवन में मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है और डॉ. प्रदीप कुमावत का यह प्रयास समाज को नई सकारात्मक दिशा दे रहा है।
कार्यक्रम में उदयपुर की अनेक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इनमें रोटरी क्लब उदयपुर के अनिल छाजेड , पदम दुग्गड़, ओ.पी. सहलोत, गजेंद्र जोधावत, राष्ट्रमंथन के रमन सूद, किशोर पंवार, बजरंग सेना के कमलेंद्र सिंह पंवार, पतंजलि योग समिति के अशोक जैन, अरुण कोठारी, आलोक संस्थान के मनोज कुमावत, कांता कुमावत, शशांक टांक, निश्चय कुमावत, प्रतीक कुमावत, ध्रुव कुमावत, कोमल सिंह चौहान, किशन वाधवानी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के संयोजक वैद्य डॉ. शोभालाल ऑदिच्य ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस अवसर पर श्री गुरु डॉ. प्रदीप कुमावत का लाफ्टर माला एवं उपरणा पहनाकर अभिनंदन किया गया।
आलोक संस्थान, हिरणमगरी के छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत “लाफ्टर डांस” ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान हास्य योग और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने वाले विभिन्न प्रतिभागियों एवं सहयोगियों को कुल 16 पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
पूरा आयोजन हंसी, स्वास्थ्य, संगीत और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम बन गया, जिसने उदयपुरवासियों को तनावमुक्त जीवन का संदेश दिया।
इस अवसर पर श्री गुरु डॉ प्रदीप कुमावत ने मोबाईल नेटवर्क लाफ्टर, सेल्फी लाफ्टर, एटीएम बैलेंस लाफ्टर, पत्नीध्पति प्रष्न लाफ्टर, साईलेंट ब्लास्ट लाफ्टर, गलत मैसेज लाफ्टर, धीमी गति लाफ्टर, वीआईपी एंट्री लाफ्टर, गूगल डाॅक्टर लाफ्टर, बचपन वाला लाफ्टर, मूर्ति वाला लाफ्टर, बाॅस आ गया लाफ्टर, इमोजी लाफ्टर, रेलवे स्टेषन लाफ्टर, भूलक्कड़ लाफ्टर, रोटी झपटा लाफ्टर, कड़वा स्वााद लाफ्टर, मगरमच्छ लाफ्टर, गरमा गरम पकौड़ी लाफ्टर, मछली पकड़ो लाफ्टर, ट्रम्प लाफ्टर, धुरन्धर लाफ्टर, कांहनी मारो लाफ्टर, थप्पी लाफ्टर, झप्पी लाफ्टर, सेल्फ चपत लाफ्टर, नाक पड़ौसी के पूछो लाफ्टर, हेलीकाॅप्टर लाफ्टर, बम फटा लाफ्टर, भगाभम लाफ्टर, नाक से गूंगे लाफ्टर, बादल फटा लाफ्टर, छोटे बच्चे इसमें पादा , क्लास रूप पाद, थियेटर में वाॅषरूम, रेड साईड दाये-बाये, त्रिकोणासन लाॅफ्टर, कटि चक्रासन लाॅफ्टर, उध्र्वतानासन लाॅफ्टर, नमस्ते गरुड़ासन लाॅफ्टर, षाबासी (गौमुखासन) लाॅफ्टर, बैलून ब्लास्ट लाॅफ्टर, झूला-झूलन लाॅफ्टर, भीमासन लाॅफ्टर, भस्मासुर लाॅफ्टर, धक्कामार लाॅफ्टर योग करवाकर स्वास्थ्य की जानकारी भी दी।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube