ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

गर्मियों में छा गई 'आम बास्केट', फूड ब्लॉगर श्वेता ईनाणी की स्पेशल रेसिपी को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

By Goapl Gupta · 04 May 2026 · 18 views
गर्मियों में छा गई 'आम बास्केट', फूड ब्लॉगर श्वेता ईनाणी की स्पेशल रेसिपी को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

20 मिनट में तैयार होने वाली स्वादिष्ट और आकर्षक डिश ने जीते लोगों के दिल

उदयपुर विवेक अग्रवाल । गर्मियों की दस्तक के साथ ही आम का मौसम हर किसी की पसंद बन जाता है। इस बार इस मौसम की खास चर्चा में है एक नई और अनोखी मिठाई – ‘आम बास्केट’, जिसे उदयपुर की जानी-मानी फूड ब्लॉगर श्वेता ईनाणी ने हाल ही में पेश किया है। यह डिश ना केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि अपनी सुंदर प्रस्तुति से भी लोगों का ध्यान खींच रही है।

श्वेता ईनाणी ने बताया कि आम बास्केट को बनाना बेहद आसान है। बारीक सिवइयों को घी में भूनकर दूध के साथ एक कटोरी के आकार में जमाया जाता है, जिससे वह कुरकुरी बास्केट का रूप ले लेती है। इसके बाद कटे हुए आम, शक्कर और ड्रायफ्रूट्स पाउडर को मिलाकर स्वादिष्ट टॉपिंग तैयार की जाती है। तैयार बास्केट को फ्रिज से निकालकर उसमें आम का पेस्ट और कटे आम के टुकड़े भर दिए जाते हैं, और उसे गुलाब की पंखुड़ियों से खूबसूरती से सजाया जाता है।

महज 20 मिनट में बनने वाली यह रेसिपी इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रही है। खास तौर पर बच्चों और मिठाई प्रेमियों के बीच ‘आम बास्केट’ ने खास जगह बना ली है। फूड लवर्स इसे गर्मियों की एक परफेक्ट स्वीट ट्रीट मान रहे हैं।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube