ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

चीफ मैनेजर पदोन्नति पर महिपाल सिंह शेखावत का किया सम्मान सिंगोद कला स्थित जमुवाय माताजी मंदिर में उमड़ा ग्रामीणों का स्नेह, साफा-माल्यार्पण कर किया अभिनंदन

By Goapl Gupta · 03 May 2026 · 21 views
चीफ मैनेजर पदोन्नति पर महिपाल सिंह शेखावत का किया सम्मान

सिंगोद कला स्थित जमुवाय माताजी मंदिर में उमड़ा ग्रामीणों का स्नेह,

साफा-माल्यार्पण कर किया अभिनंदन

गोविंदगढ़. सिंगोद कलां स्थित जमवाय माता मंदिर में रविवार को ग्राम सिंगोद कला के राजस्व गांव करणीपुरा निवासी महिपाल सिंह शेखावत के भारतीय स्टेट बैंक में चीफ मैनेजर पद पर पदोन्नत होने पर स्वागत सम्मान समारोह आयोजित कार्यक्रम आयोजित हुआ
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने महिपाल सिंह शेखावत का माल्यार्पण करके तथा साफा पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में राजपूत सभा चौमू तहसील अध्यक्ष भवानी सिंह सिंगोद ने कहा कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती है। प्रतिभा का सम्मान करने से उसका हौसला बढ़ता है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
कार्यक्रम में सिंगोद कला प्रशासन प्रतिनिधि सुरेश सैनी, पूर्व सरपंच गणेश चोपड़ा, राजपूत सभा इकाई सिंगोद कला अध्यक्ष रणवीर सिंह शेखावत, जमवाय माता मंदिर समिति अध्यक्ष हरि सिंह शेखावत, लोकेंद्र सिंह, दयाल सिंह, अर्जुन सिंह, विजय सिंह, भगवान सिंह, ओम सिंह, शंभू बागड़ा, शक्ति सिंह, मानसिंह, शायर सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने महिपाल सिंह शेखावत की इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube