ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

डब्ल्यूपीएसएफ ने मनाया ‘विश्व श्रमिक दिवस सम्मान समारोह’ विभिन्न क्षेत्रों के 51 श्रमिकों का दुपट्टा, पगड़ी पहनाकर ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

By Goapl Gupta · 03 May 2026 · 93 views
डब्ल्यूपीएसएफ ने मनाया ‘विश्व श्रमिक दिवस सम्मान समारोह’

विभिन्न क्षेत्रों के 51 श्रमिकों का दुपट्टा, पगड़ी पहनाकर ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया (डब्ल्यूपीएसएफ) द्वारा 1 मई को ‘विश्व श्रमिक दिवस सम्मान समारोह’ (सीजन-3) का आयोजन ध्रुव बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य राष्ट्रीय अध्यक्ष राजरानी के निर्देशानुसार संयोजक संतोष कुमार, महासचिव डॉ. राकेश वशिष्ठ एवं सचिव उमा सोनी की अनुशंसा पर डॉ. राजबाला चौधरी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, कन्या शिक्षा सहायता) के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ललित बांगा (प्रबंध निदेशक, ध्रुव बाल निकेतन स्कूल) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डब्ल्यूपीएसएफ की संस्थापक अध्यक्ष सुश्री राजकन्या उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में समाजसेवी, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में विभिन्न क्षेत्रों के 51 श्रमिकों का दुपट्टा व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया तथा ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सार्क पॉवर टेक इंडिया (मोदी ग्रुप), भारतीय पत्रकार संघ एवं ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन डॉ. निकिता त्रिवेदी ने किया। इस दौरान डब्ल्यूपीएसएफ के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों—रितु जैन, बादशाह सिंह, डॉ. माधुरी शर्मा, जिनेश कुमार जैन, लक्ष्मी शर्मा, रागिनी गर्ग, संध्या राठौड़, संगीता गुर्जर, शहनवाज, लक्ष्मी खट्टनवाल, संपत चौधरी, मदन लाल शर्मा, विष्णु कुमार मिश्रा सहित अन्य सदस्यों ने श्रमिकों को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं संबंधित कानूनों की जानकारी दी।
अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त किया।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube