ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

खुशियों को सेवा से जोड़ा, नागदा परिवार की अनूठी पहल, मरीजों को वितरित किए फल - एमबी अस्पताल में सेवा कार्य कर खास बनी नागदा दंपति की वर्षगांठ

By Goapl Gupta · 01 May 2026 · 12 views
खुशियों को सेवा से जोड़ा, नागदा परिवार की अनूठी पहल, मरीजों को वितरित किए फल
- एमबी अस्पताल में सेवा कार्य कर खास बनी नागदा दंपति की वर्षगांठ
-
उदयपुर जनतंत्र की आवाज। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए कनकमल नागदा एवं उनकी धर्मपत्नी निर्मला देवी नागदा ने अपनी 50वीं स्वर्णिम वैवाहिक वर्षगांठ को सेवा कार्यों के रूप में मनाया। इस विशेष अवसर पर उदयपुर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल महाराणा भोपाल राजकीय चिकित्सालय परिसर स्थित बाल चिकित्सालय विभाग में निशुल्क फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संयोजक महावीर कुमार मुण्डलिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती बच्चों एवं उनके परिजनों को ताजे फलों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य मरीजों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करना था। फल पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी, वहीं परिजनों ने भी इस सेवा भाव के लिए नागदा परिवार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित परिवारजनों ने बताया कि जीवन के इस स्वर्णिम पड़ाव को केवल व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित न रखते हुए समाज के जरूरतमंद वर्ग के साथ साझा करना ही उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर मरीजों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नागदा मुण्डलिया परिवार के अनेक सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। इनमें हजारीमल-गिरजा देवी, महावीर-आशा, रविश-प्रीति, गौरव-मयूरी, शीतल, पियूष-नीलम, राहुल-वर्षा, कविश, ग्रीष्मा, लेखांश, दिव्यांशी, पूर्वांश, याहिरा, विजयलाल वेलावत, दिनेश नागदा, विनोद कुमार, राजेश, राकेश, मनोज कुमार, दीपेश एवं सुरेश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube