कार्यालय मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं समग्र शिक्षा झुंझुनूं* मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मां सरस्वती मंदिर का लोकार्पण
By Goapl Gupta ·
01 May 2026 ·
15 views
*कार्यालय मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं समग्र शिक्षा झुंझुनूं*
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मां सरस्वती मंदिर का लोकार्पण
झुंझुनू, 01मई, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी झुंझुनू कार्यालय में ज्योति किरण एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट वापी गुजरात एवं श्री ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ के सौजन्य से मां सरस्वती मूर्ति एवं मंदिर निर्माण तथा मूर्ति अनावरण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता एवं भामाशाह सी. ए. जितेंद्र वर्मा पुत्र श्री रमेश चंद्र वर्मा के मुख्य आतिथ्य तथा चिरंजीलाल सैनी प्रबंधक ज्योति विद्यापीठ बगड़, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा राजेश मील, डाइट प्राचार्या सुनीता झाझरिया के विशिष्ट आतिथ्य में समारोहपूर्वक संपन्न हुआ ।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग के सबसे बड़े कार्यालय में मां सरस्वती का मंदिर निर्माण कर यह संदेश दिया गया है कि विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान विद्या की देवी की आराधना की जाए एवं बच्चों में संस्कारों के निर्माण हेतु भारतीय संस्कृति के संस्कारों का बीजारोपण किया जाए।
इस अवसर पर ज्योति किरण एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंधक जितेंद्र वर्मा, ज्योति विद्यापीठ विद्यालय बगड़ के चिरंजीलाल सैनी, श्री हरी कुल्लूर, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा राजेश मील , सहायक निदेशक शिक्षा अशोक जांगिड़,डाइट प्रधानाचार्य सुनीता झाझरिया, सी. ओ. स्काउट महेश कालावत,जिला साक्षरता अधिकारी योगेंद्र सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला प्रचारक भगत सिंह, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनीता यादव, किरण सैनी, चंद्रकला, मनोज झाझरिया, नरेंद्र चीता, रामकिशन सैनी, रामकृष्ण, बलबीर हुड्डा, सीमा सुरा, डॉ.राजबाला ढाका, पवन देरवाला, शिवचरण पुरोहित, वशिष्ठ शर्मा, एडवोकेट अनुपम, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी उम्मेद सिंह,जेपी महला, राजेश हलवान, जयपाल मीणा, डॉ.नवीन ढाका,सुरेंद्र शर्मा,सुनील कुमार, प्रहलाद राय जांगिड़,अमरचंद, सुरेंद्र किरोड़ीवाल, प्रदीप कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में शिक्षाविद, शिक्षा अधिकारी, डाइट के व्याख्याता एवं स्काउट गाइड्स उपस्थित रहे। डाइट प्रधानाचार्य सुनीता झाझरिया ने स्वागत भाषण देते हुए भामाशाहों का आभार प्रकट किया एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा राजेश मील ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में भामाशाहों का विशेष महत्व है, भामाशाहों के माध्यम से शिक्षा विभाग में नवाचार किए जा रहे हैं, विकास कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन पवन पारस ने किया।
🌹🙏 अशोक कुमार शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी झुंझुनू