आज शुक्रवार दिनांक 1 मई 2026 को गांव 10 FF के आंगनबाड़ी केंद्र में निशुल्क होम्योपैथिक एवं नशा मुक्ति शिविर का आयोजन
By Goapl Gupta ·
01 May 2026 ·
14 views
आज शुक्रवार दिनांक 1 मई 2026 को गांव 10 FF के आंगनबाड़ी केंद्र में निशुल्क होम्योपैथिक एवं नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर में दिवोज हॉस्पिटल, श्रीगंगानगर के होम्योपैथिक फिजिशियन डॉ नितिन सिंह ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में विभिन्न बीमारियों और नशों से ग्रस्त लगभग 45 मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गई। दवा वितरण के कार्य में मनप्रीत सिंह जी ने अपना सहयोग दिया। कैंप के सफल आयोजन में आशा वर्कर नवदीप कौर जी का विशेष योगदान रहा