ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

*उत्तर पश्चिम रेलवे पर ग्राहकों द्वारा कैशलैस भुगतान का प्रचलन बढ़ा* *अब अधिक यात्री टिकट लेने के लिए कर रहे ऐप का उपयोग*

By Goapl Gupta · 30 Apr 2026 · 24 views
*उत्तर पश्चिम रेलवे पर ग्राहकों द्वारा कैशलैस भुगतान का प्रचलन बढ़ा*

*अब अधिक यात्री टिकट लेने के लिए कर रहे ऐप का उपयोग*

उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे टिकट, पार्सल, रिटायरिंग रूम, गुड्स एवं अन्य सभी भुगतान के लिए ऑनलाइन डिजिटल भुगतान का प्रचलन बढ़ा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को लंबी भीड़ से निजात दिलाने और डिजिटल इंडिया की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए अब रेलवे स्टेशनों पर अनारक्षित टिकट काउंटरों, पार्सल कार्यालयों इत्यादि में भी ऑनलाइन डिजिटल भुगतान लिए डायनामिक क्यूआर कोड कमीशन किया गया है। यह सुविधा टिकट खिड़की पर मिलने से टिकट काउंटर पर टिकट लेने जा रहे लोगों को काफी राहत मिल रही है। सभी प्रमुख स्टेशनों के आरक्षण टिकट काउंटरों पर पीओएस मशीनों द्वारा टिकट बिक्री की सुविधा पहले से ही उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रमुख स्टेशनों पर एटीवीएम द्वारा डिजिटल माध्यम से अनारक्षित टिकिट की सुविधा भी है। UPI के जरिए डिजिटल पेमेंट से लोगों को खुले पैसे की परेशानी से निजात मिलने के साथ ही डिजिटल पेमेंट के जरिए कम समय में लोगों को टिकट मिल रहा है, जो कि पूरी तरह से पारदर्शिता को भी बढ़ावा दे रहा है।


महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे श्री अमिताभ के कुशल दिशा निर्देशन में बुकिंग खिड़कियों पर डिजिटल भुगतान हेतु 603 लोकेशन पर डायनामिक क्यूआर कोड कमिशनिंग कर लिया गया है । इस नई व्यवस्था से लोग रेलवे स्टेशन पर मौजूद टिकट काउंटर पर भी QR कोड के जरिए पेमेंट कर रहे हैं। । इसमें पेटीएम, गूगल पे और फोन पे जैसे प्रमुख UPI मोड से भुगतान किया जा सकता है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर ऑन लाइन पेमेन्ट के लिए सभी आरक्षित, अनारक्षित काउंटर तथा समस्त पार्सल कार्यालयों में क्यूआर कोड (QRCode) की सुविधा उपलब्ध है। जिससे डिजीटल भुगतान में वृद्धि हुई है। डिजीटल भुगतान को बढावा देने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा सोशल मीडिया और रेलवे स्टाफ के माध्यम से यात्रियों को प्रोत्साहित करने के विभिन्न माध्यमो से निरंतर प्रयास किये जा रहे है।

रेल यात्रियों को सुविधापूर्वक टिकट उपलब्ध हो सके इसके लिए रेल प्रशासन लगातार प्रयासरत है। आमजन से भी अनुरोध है कि कृपया डिजिटल पेमेंट का अधिक से अधिक उपयोग कर भारतीय रेलवे द्वारा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में डिजिटल इंडिया की तरफ किए जा रहे प्रयास में सहयोग करें।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube