ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

वन स्टूडेंट–वन गेम से हो रहा विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास

By Goapl Gupta · 30 Apr 2026 · 19 views
‘वन स्टूडेंट–वन गेम से हो रहा विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। महाराणा मेवाड़ विद्यामंदिर प्रांगण में परीक्षा उपरांत ‘ज़ेस्टोपिया’शिविर की सफलता के बाद अब ‘वन स्टूडेंट–वन गेम/हॉबी (एक विद्यार्थी–एक खेल/रुचि) की पहल की गई है। इसके अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में अपनी पसंद का चयन किया है। चयनित गतिविधियों का प्रतिदिन अभ्यास करवाया जा रहा है, जिसमें फुटबॉल, क्रिकेट, टेबल -टेनिस, बॉक्सिंग, शतरंज, पब्लिक स्पीकिंग, नृत्य, बाँसुरी इत्यादि विभिन्न विधाएँ शामिल हैं। सभी गतिविधियाँ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में संचालित हो रही हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिमा शर्मा के अनुसार इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ अध्ययन एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में संतुलन स्थापित करना है। अभिभावकों ने बताया कि बच्चों का स्क्रीन टाइम कम हुआ है तथा उनमें अनुशासन, टीमवर्क और सहयोग की भावना विकसित हो रही है। विद्यालय परिसर में सकारात्मक वातावरण के बीच विद्यार्थी पढ़ाई में भी अधिक एकाग्रता प्रदर्शित कर रहे हैं।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube