ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उदयपुर के ओम पालीवाल बने उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्रीय मुख्यालय सलाहकार समिति के सदस्य

By Goapl Gupta · 30 Apr 2026 · 15 views
उदयपुर के ओम पालीवाल बने उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्रीय मुख्यालय सलाहकार समिति के सदस्य

-मुख्यालय समिति में उदयपुर संभाग में एक मात्र प्रतिनिधित्व

-रेल यात्री सुविधाओं और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों को अब मिलेगा मजबूत प्रतिनिधित्व


उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय की क्षेत्रीय सलाहकार समिति में वरिष्ठ समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि ओम पालीवाल को सदस्य नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के साथ पालीवाल संभाग से वर्तमान में एकमात्र मुख्यालय समिति सदस्य बन गए हैं, जिससे क्षेत्र के रेलवे विकास और यात्री सुविधाओं से जुड़े विषयों को अब सीधे रेलवे मुख्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।
यह नियुक्ति न केवल उदयपुर संभाग बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। पालीवाल की सक्रिय कार्यशैली, जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके समिति सदस्य बनने से रेलवे से संबंधित लंबित कार्यों, यात्री सुविधाओं के विस्तार, ट्रेनों के ठहराव, स्वच्छता, सुरक्षा, समयबद्ध संचालन और आधारभूत संरचना विकास जैसे विषयों पर तेजी से कार्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।
श्री पालीवाल ने नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव एवं परामर्श तैयार किए हैं, जिन्हें आगामी माह आयोजित होने वाली समिति की बैठक में प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इन सुझावों के माध्यम से रेलवे सेवाओं में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जाएगा।
पालीवाल ने कहा कि उनका उद्देश्य आम रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही रेलवे संबंधी मांगों को उचित मंच तक पहुंचाकर उनका शीघ्र समाधान करवाना है। उन्होंने कहा कि रेलवे जनता की जीवनरेखा है और इसकी सेवाओं को अधिक सुगम, सुरक्षित और आधुनिक बनाना समय की आवश्यकता है।
उनकी इस नियुक्ति पर विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और जनप्रतिनिधि संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक कदम बताया है। लोगों ने विश्वास जताया कि पालीवाल के नेतृत्व में रेलवे से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान शीघ्र संभव हो सकेगा।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube