ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

योगिता कपूर ने अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ तीन बड़ी उपलब्धियां हासिल कर बढ़ाया गौरव

By Goapl Gupta · 30 Apr 2026 · 15 views
योगिता कपूर ने अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ तीन बड़ी उपलब्धियां हासिल कर बढ़ाया गौरव
- प्रधानमंत्री योग पुरस्कार के फाइनल राउंड में बनाई जगह तथा ‘गोया’ की बनी पहली वेलनेस प्रैक्टिशनर : मनीष कपूर
श्रीगंगानगर, 30 अप्रैल 2026: प्रख्यात फिटनेस इन्फ्लुएंसर तथा हेल्थ क्लब, श्रीगंगानगर की संचालिका योगिता कपूर ने अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ तीन बड़ी उपलब्धियां हासिल कर श्रीगंगानगर सहित पूरे राजस्थान का गौरव बढ़ाया है। समाजसेवी मनीष कपूर ने बताया कि प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संगठन ‘गोया ग्लोबल ऑनलाइन योगा एसोसिएशन (गोया)’ ने योगिता कपूर के पंजीकरण को आधिकारिक स्वीकृति प्रदान की है, जिसके साथ ही वह दुनिया भर के 4,838 सदस्यों वाले इस विशिष्ट वैश्विक संघ में पंजीकृत होने वाली अपने क्षेत्र की एकमात्र वेलनेस प्रैक्टिशनर बन गई हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस पहचान के साथ ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी कामयाबी मिली है तथा वे देश के प्रतिष्ठित ‘प्रधानमंत्री योग पुरस्कार-2026’ के फाइनल राउंड के टॉप 500 प्रतिभागियों में जगह बनाने में सफल रही हैं। इसके साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए 17 मई, 2026 को आयोजित होने वाले ‘राजस्थान सामाजिक सेवा सम्मान-2026’ के लिए भी सांध्य बॉर्डर टाइम्स द्वारा उन्हें नामांकित किया गया है।
उन्होंने इस गौरवशाली उपलब्धि पर खुशी का इजहार करते हुए बताया कि पिछले चार वर्षों से महिला स्वास्थ्य तथा सशक्तिकरण के प्रति समर्पित योगिता कपूर का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। उनके द्वारा संचालित हेल्थ क्लब, श्रीगंगानगर के माध्यम से अब तक 400 से अधिक महिलाएं सीधे तौर पर लाभान्वित होकर स्वस्थ जीवनशैली को अपना चुकी हैं। उनकी विशेषज्ञता और फिटनेस के प्रति जुनून का ही परिणाम है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हेल्थक्लब डॉट एसजीएनआर के माध्यम से 25 हजार से अधिक फॉलोअर्स उनके मार्गदर्शन से जुड़े हुए हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके इन्हीं अभूतपूर्व कार्यों के लिए उनका नाम पूर्व में ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स’ में भी दर्ज किया जा चुका है।
अपनी इन बहुआयामी सफलताओं पर प्रतिक्रिया देते हुए योगिता कपूर ने इसका श्रेय श्रीगंगानगर की जनता के अटूट प्रेम, अपने परिवार के सहयोग तथा अपनी टीम की कड़ी मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री योग पुरस्कार के अंतिम दौर में पहुंचना तथा ‘गोया’ जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच से जुड़ना उनके लिए एक नई जिम्मेदारी की तरह है। उनका उद्देश्य प्रामाणिक वेलनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को घर-घर पहुँचाना है। हाल ही में उन्हें खत्री रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। राजस्थान खत्री सेवा समिति अध्यक्ष ललित बहल ‘लक्की’, महासचिव राजीव लड़ोईया, कोषाध्यक्ष सोमनाथ विग व अवार्ड कमेटी प्रोजेक्ट चेयरमैन राकेश सिक्का सहित समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने योगिता कपूर की उत्कृष्ट उपलब्धियों पर खुशी का इजहार करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नये आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया है।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube