ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

इरादा बाल गृह, अलवर का औचक निरीक्षण — व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु दिए निर्देश

By Goapl Gupta · 29 Apr 2026 · 21 views
इरादा बाल गृह, अलवर का औचक निरीक्षण — व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु दिए निर्देश

अलवर, दिनांक — माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर तथा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं श्री अनंत भण्डारी, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), अलवर के मार्गदर्शन में आज श्री मोहनलाल सोनी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), अलवर द्वारा माननीय किशोर न्याय समिति एवं माननीय पीओसीएसओ समिति के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने हेतु इरादा बाल गृह, अलवर का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान गृह में कुल 08 बालक आवासित पाए गए, जिनमें से 01 बालक मौके पर उपस्थित मिला, जबकि शेष 07 बालक विद्यालय में अध्ययनरत पाए गए। निरीक्षण के समय आवासित बालकों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, जैसे भोजन, वस्त्र, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का सूक्ष्म परीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया।

सचिव महोदय द्वारा व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि गृह में रह रहे बालकों के सर्वांगीण विकास, सुरक्षा एवं कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा सभी व्यवस्थाओं को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जाए, ताकि बालकों के हितों का समुचित संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर डॉ. नरेन्द्र सिंह सिडोलिया, राजकीय सामान्य चिकित्सालय, अलवर, श्रीमती रेणु गुप्ता, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति, अलवर, श्रीमती ज्योति आहूजा, सदस्य, बाल कल्याण समिति, अलवर एवं श्रीमती पूनम, काउंसलर, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग, अलवर उपस्थित रहे।

निरीक्षण के उपरांत संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि वे गृह की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए बालकों के हितों की सुरक्षा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube